भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में अभाविप का हस्ताक्षर अभियान, जांच...



गिरिडीह | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गिरिडीह नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में श्री आर.के. महिला महाविद्यालय में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में हो रही कथित गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।अभाविप के विभाग संयोजक विजय ओझा ने कहा कि यदि जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मामलों में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करानी चाहिए। अभियान में शामिल विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाने का संकल्प लिया। मौके पर अभाविप के छात्र गतिविधि प्रमुख (एसएफएस) सह संयोजक अनीश रॉय, बिपुल राय, प्रिंस सिंह, सुमन कुमार सहित उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top