भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यूक्रेन से पश्चिम एशिया तक युद्ध की आग, BRICS बैठक के बीच...

होमताजा खबरदेश

यूक्रेन से पश्चिम एशिया तक युद्ध की आग, BRICS बैठक के बीच रूस-भारत में बात

Last Updated:

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि लावरोव ने दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी. बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

यूक्रेन से पश्चिम एशिया तक युद्ध की आग, BRICS बैठक के बीच रूस-भारत में बातZoom

यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में टेंशन जैसे कई मुद्दों पर पीएम मोदी और सर्गेई लावरोव में बातचीत हुई.

नई दिल्ली. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान भारत के उस दृढ़ रुख को दोहराया कि संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का बेहतर मार्ग है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि लावरोव ने दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी. बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

इसमें कहा गया है कि मोदी ने लावरोव से पुतिन को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया. लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए हैं.

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top