भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ड्यूटी पर अनुपस्थिति मिली चिकित्सक को सीएचसी डुमरी स्थानांतरित किया गया



कामडारा|सीएचसी कामडारा में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक डॉ. सविता कुमारी का स्थानांतरण सीएचसी डुमरी में कर दिया गया। मालूम हो कि मानदेय पर कार्यरत एंबुलेंस चालक संदीप प्रधान की मौत बीते सोमवार की सुबह में चिकित्सक नहीं रहने की के दौरान हो गई थी। वहीं स्थानीय अखबारों मे यह खबर प्रकाशित होने पर उपायुक्त गुमला ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक 3 सदस्यीय जांच टीम गठित कर उक्त मामले की जांच के लिए सीएचसी कामडारा भेजा गया था। उन्होंने जांच के क्रम में पाया की सीएचसी कामडारा में रोस्टर के मुताबिक उक्त महिला चिकित्सक ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित थी। जिसके कारण इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक संदीप की मौत हो गई। वहीं जांच अधिकारी बसिया एसडीएम जयवंती देवगम ने इसकी रिपोर्ट उपायुक्त गुमला को भेज दिया था। डुमरी के डेंटल डॉक्टर अविनाश कुमार को फिलवक्त सीएचसी कामडारा में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top