भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह बिजली विभाग के पावर हाउस परिसर में स्थित 46 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित एमआरटी कार्यालय भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विद्युत महाप्रबंधक प्रतोष कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता शकील आलम व कार्यपालक अभियंता शिवनंदन महतो ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत महाप्रबंधक ने कहा कि नए एमआरटी कार्यालय के शुरू होने से उपभोक्ताओं को अब मीटर टेस्टिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर मीटर टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में किसी भी तकनीकी खराबी को अब इसी कार्यालय में तुरंत ठीक किया जाएगा। पहले उपभोक्ताओं को मीटर टेस्टिंग के लिए कई दिन या एक माह तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे परेशानी होती थी। जिले में लगभग 3 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। अब ट्रांसफार्मर, मीटर और बिजली से जुड़ी सभी शिकायतों का निपटारा इसी एमआरटी कार्यालय से किया जाएगा।
Source link