Last Updated:
Petrol Diesel Price Hike: देश भर में पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा दिए गए हैं. आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट लागू किए हैं. ऐसे में रांची में पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही कार, बाइक और अन्य वाहनों की पंप पर कतारें लग गई हैं. झारखंड में 3 रुपये ईंधन महंगा होने के बाद अब कितने रुपये लीटर मिल रहा है. जानें नई रेट लिस्ट.
रांची में पेट्रोल पंप पर भीड़.
रांचीः मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में इजाफा हुआ. देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3₹ की बढ़ोतरी हो गई. राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद स्थिति थोड़ी भयावह नजर आ रही है. रांची में पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर अब ₹100.86 हो गई. यानि पेट्रोल में ₹3.01 का इजाफा हुआ है. जबकि डीजल की कीमत बढ़कर अब ₹95.76 हो गया.
राजधानी में डीजल की कीमत में ₹3.16 का इजाफा हुआ है. आज सुबह से ही रांची के हटिया पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि हालत को संभालना मुश्किल हो गया. लोग आपस में ही कतार में वाहन को खड़े करने को लेकर बहस करने लगे. पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार बिरसा चौक तक पहुंच गई. लोगों ने बताया कि राजधानी के कई पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
कहीं सिर्फ पेट्रोल, तो कहीं डीजल
कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है, तो वहां डीजल नहीं मिल रहा. ऐसी स्थिति में हटिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल मिलने की जानकारी मिलने के बाद यहां कतार लगातार लंबी होती जा रही है. लोग अब 100 या ₹200 का तेल नहीं लेकर सीधे टंकी फुल करा रहे हैं या फिर ₹500 से ज्यादा का तेल ले रहे हैं. ताकि उन्हें अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
देवघर में भी लगी कतारें
देवघर में शुक्रवार सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोग जल्दी ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए, जिससे कई जगह घंटों इंतजार की स्थिति बन गई. नई दर लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 97.87 रुपये से बढ़कर 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 93.61 रुपये से बढ़कर 95.61 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. ईंधन महंगा होने से वाहन चालकों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है.
About the Author
कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें