Last Updated:
Kerala Next Chief Minister VD Satheesan: केरल के बनने वाले नये मुख्यमंत्री वीडी सतीशन यह पद मिलने की खबर पहले ही मिल चुकी थी. उन्हें कांग्रेस कार्य समिति की एक महिला नेता ने फोन कर पहले ही यह बात बता दी थी. हालांकि उन्होंने हिदायत दी थी कि वह यह बात किसी को नहीं बताएं. यहां तक कि पत्नी को भी नहीं. अच्छी बात यह है कि वीडी सतीशन को जब यह फोन कॉल आया तब उनकी बेटी उनके साथ कार में थी. उन्होंने उस महिला नेता के भरोसे को कायम रखते हुए बेटी को भी इतनी बड़ी बात नहीं बताई.
वीडी सतीशन को पहले ही पता चल चुका था कि वह केरल के सीएम बनने वाले हैं.
तिरुवंतपुरम: केरल के भावी मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन का नाम फाइनल होने पर कई लोग हैरान हैं. लोगों का यह समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पछाड़कर वीडी सतीशन ने कैसे बाजी मार ली. कांग्रेस के अंदर के इस राजनीतिक खेल की कुछ जानकारियां मीडिया के सामने आई हैं, जिसमें पता चला है कि एआईसीसी की महासचिव दीपा दासमुंशी ने वीडी सतीशन को पहले ही फोन करके बता दिया था कि वह केरल के अलगे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वीडी सतीशन बाई कार कोच्चि से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे. इसी दौरान दीपा दासमुंशी का उन्हें कॉल आया, कॉल रिसीव करते ही उधर से दीपा दासमुंशी ने कहा- ‘आप मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, बधाई हो.’ जवाब में सतीशन ने कहा धन्यवाद कहा.’ तभी दीपा दासमुंशी ने अगली लाइन कही- ‘जब तक AICC इसकी औपचारिक घोषणा नहीं करती, तब तक इस बारे में किसी को मत बताना, अपनी पत्नी को भी नहीं.’
जवाब में सतीशन ने भी भरोसा दिलाया कि वह इस बात को गुप्त ही रखेंगे. उन्होंने अपनी बेटी उन्नीमाया को भी यह बता नहीं बताई, जो उस वक्त कार में उनके साथ मौजूद थी. AICC में मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पांच या छह मिनट पहले सतीशन कैंटोनमेंट हाउस पहुंचे. तब तक यह खबर फैल गई थी कि केसी वेणुगोपाल AICC टीम के साथ केरल नहीं आ रहे हैं.
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि रमेश चेन्निथला को राहुल गांधी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया जा रहा था. हालांकि केरल कांग्रेस के कई नेता वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद दिलाने के लिए अग्रेसिव नजर आ रहे थे. माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की इच्छा को शांत करने के लिए ही वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाई गई.
बिना मंत्री बने डायरेक्ट सीएम बनने जा रहे हैं वीडी सतीशन
वीडी सतीशन बिना मंत्री रहे डायरेक्ट मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता हैं. 1957 में पहली सरकार के बाद जब ईएमएस नंबूदरीपाद के मुख्यमंत्री बनने के बाद, सतीशन बिना किसी मंत्री पद के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता हैं. एके एंटनी, ईके नयनार और वी.एस. अचू थानंदन दूसरे नेता हैं जो सीधे मुख्यमंत्री बने हैं. वीडी सतीशन राज्य की 16वीं विधानसभा में मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने 15वीं विधानसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था.
18 मई को सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ
केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन और अन्य मंत्री 18 मई को यहां एक समारोह में शपथ लेंगे. सतीशन ने गुरुवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के घर पहुंचे और बाद में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित करेगा. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उपस्थित रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को सुबह 10 बजे होगा. कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे.’ पार्टी नेताओं के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. सतीशन ने कहा कि अन्य मंत्रियों के बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और इस पर शुक्रवार से चर्चा शुरू होगी. उन्होंने कहा कि जब चांडी 2006 से 2011 तक विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने ही उन्हें विधानसभा गतिविधियों में सबसे अधिक अवसर दिए थे.
उन्होंने कहा, ‘मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा नुकसान यह नहीं है कि मैं मंत्री नहीं बन सका, बल्कि यह है कि मैं ओमन चांडी सरकार में मंत्री नहीं बन सका.’ सतीशन ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मुलाकात का समय लेकर मिलेंगे. हाल में केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटें जीतीं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें