भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पत्नी से मिलने ससुराल गया युवक, हो गई मौत:युवक ने किया था...




पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरुबार गांव में साबिर अंसारी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी कसीदा खातून और पत्नी के जीजा इदरीश अंसारी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के पिता वाजिद्दीन अंसारी के अनुसार, साबिर ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग छह और चार वर्ष है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण साबिर काम करने के लिए हैदराबाद चला गया था। हैदराबाद से मंगलवार को लौटा था घर साबिर के मौसेरे भाई मो. सद्दाम हुसैन ने बताया कि साबिर मंगलवार को हैदराबाद से घर लौटा था। बुधवार को वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल कुंदरी गया था। परिजनों का आरोप है कि रात में उसकी पत्नी कसीदा खातून ने अपने जीजा पांकी के अंबाबार निवासी इदरीश अंसारी के साथ मिलकर साबिर की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद उसे गंभीर हालत में घर से थोड़ी दूर छोड़ दिया गया। रात करीब एक बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर साबिर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम वहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रांची ले जाने के दौरान लहलहे के पास रास्ते में देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी अक्सर फोन पर हत्या की धमकी देती थी।

पिटाई का मामला स्पष्ट नहीं: थाना प्रभारी पत्नी और उसके जीजा के बीच संबंध को लेकर परिवार में पहले भी विवाद हो चुका था। यह मामला तलाक तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में समझौता करा दिया गया था। इधर, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस के शुरुआती अनुसंधान में पिटाई का मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने घायल स्थिति में पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। मौत के बाद पत्नी पर आरोप लगाने से मामला संदिग्ध हो गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top