भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पहाड़ों पर खेती, 40000 का मुनाफा! किसान धनेश्वर बोले- इस ट्रिक से...


होमताजा खबरकृषि

पहाड़ों पर खेती, 40000 का मुनाफा! किसान धनेश्वर बोले- 10 क्विंटल नेनुआ बेचा

Last Updated:

Ranchi Agriculture News: रांची के सिमबेड़ा गांव के किसान धनेश्वर महतो ने पथरीली जमीन पर ड्रिप इरीगेशन से भिंडी, टमाटर, नेनुआ, बैगन उगाकर रिलायंस स्मार्ट को बेचते हुए महीने में करीब 40000 कमा रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची का सिमबेड़ा गांव जो की पूरी तरह से पहाड़ में बसा हुआ है. यहां की जमीन एकदम पथरीली है, लेकिन इस जमीन में भी किसान धनेश्वर महतो ने शानदार खेती की है. दरअसल, पहाड़ होने की वजह से पानी यहां पर बरसात का भी टिकती नहीं है. ऐसे में किसान ने ड्रिप इरीगेशन का सहारा लिया है और ड्रिप इरीगेशन का मोटर भी खेत में फिट करवाया है. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

बता दें कि जब आप किसान धनेश्वर महतो के घर जाएंगे तो पीछे की तरफ देखेंगे पहाड़ की तरह ऊंचाई पर जमीन है. जहां बहुत ही खूबसूरत खेती हो रही है. यहां की ऐसी जमीन है, जहां बरसात का पानी एक सेकंड के लिए भी नहीं रुकता है. ऐसे में किसान धनेश्वर बताते हैं कि यहां पर तो खेती के नाम से ही हाहाकार मच जाता है. कैसे होगी, पानी तो है ही नहीं. ऐसे में उन्होंने ट्रिप इरिगेशन मशीन लगवाया है.

एक बूंद पानी नहीं होता है बर्बाद

उन्होंने बताया कि ड्रिप इरीगेशन में क्या है कि एक बूंद भी पानी बर्बाद नहीं होता है. हमारे पास बोरिंग है और एक मशीन लगी रहती है. मशीन में बोरिंग से पानी आता है और फिर हर क्यारी में पाइप लगा होता है और वह पाइप में एक छेद होता है. जो सीधा जड़ में पानी छोड़ता है. ऐसे में जड़ को जितनी जरूरत होती है. यह उतना पानी दे देता है. दिन में तीन बार ऑन करते हैं और तीन बार पानी एकदम जड़ में अपने आप चला जाता है.

अब क्या है कि हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस एक बार मशीन ऑन कीजिए और तीनों टाइम फसल में पानी चला गया. असली मसाला तो पानी का होता है. पानी के बिना खेती हो ही नहीं सकती. ऐसे में आज हमारे पास भिंडी, टमाटर सब कुछ है. कल ही 10 क्विंटल नेनुआ तोड़कर रिलायंस स्मार्ट में देने का काम किया है. 5 क्विंटल बैगन की भी तुड़ाई की है.

खेती से हो रही है महीने की 40000 तक कमाई

किसान धनेश्वर बताते हैं कि एक समय था. जब यहां खेती के बारे में सोचना पड़ता था कि कैसे होगा और आज इसी खेती से ₹40,000 महीने तक की कमाई हो जाती है. क्योंकि अपना मार्ट, रिलायंस स्मार्ट जैसे सुपरमार्केट यहां से सीधे ले जाते हैं. हमें बाजार में भी देने की जरूरत नहीं पड़ती और आज खेती के पैसे से अपना ढाबा भी खोल लिया और अब ढाबा से भी कमाई कर रहे हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top