भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कहीं पुलिस से नाराजगी तो कहीं टूटा दिल… देश में बढ़ा टॉवर...


होमफोटोदेश

कहीं पुलिस से नाराजगी, कहीं टूटा दिल; टॉवर पर चढ़कर ड्रामे के 7 किस्‍से

Last Updated:

Tower Protest Trend: देश में अपनी मांगों को मनवाने या न्याय की गुहार लगाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ना हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक खतरनाक ट्रेंड बन गया है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और पंजाब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां लोग पुलिस प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद या सरकारी नीतियों के विरोध में अपनी जान जोखिम में डालकर टावर के शिखर पर जा बैठे. प्रशासन के लिए ये मामले सिरदर्द साबित हो रहे हैं क्योंकि एक छोटी सी चूक किसी की जान ले सकती है.

1. शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश (3 मई 2026): शाहजहांपुर के रामनगर गांव में 22 वर्षीय सत्यम पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. उसका आरोप था कि छोटे भाई के किसी लड़की के साथ भाग जाने के बाद पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही थी. पुलिस ने काफी समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा. इस मामले में एक स्थानीय पत्रकार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है.

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (1 मई 2026): प्रयागराज में बिजली विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर (JE) अभय कुमार अपनी बहाली की मांग को लेकर 40 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए. एक लाइनमैन की मौत के मामले में उन्हें बिना जांच के निलंबित किए जाने से वह नाराज थे. उन्होंने मांग की कि जब तक निष्पक्ष जांच का आश्वासन नहीं मिलता, वह नीचे नहीं आएंगे.

सिवान, बिहार (11 अप्रैल 2026): सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सैफ अली उर्फ लल्लू नाम का युवक अपने भाई की ‘कस्टोडियल डेथ’ की जांच की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. उसके भाई की 2025 में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. करीब तीन घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर वह नीचे उतरा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ढेंकानाल, ओड़िशा (9 मई 2026): ढेंकानाल टाउन थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज और पुलिस की नौकरी में अपनी बहाली की मांग को लेकर 10 घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल टॉवर पर टिका रहा. उसने चेतावनी दी थी कि यदि सरकार उसकी मांगें नहीं मानती है तो वह खुद को नुकसान पहुंचा लेगा.

मोतिहारी, बिहार (26 मार्च 2026): पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के राजेपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. परिजनों के विरोध से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था. पुलिस और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका.

मुजफ्फरपुर, बिहार (1 अप्रैल 2026): मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास एक युवक प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी मांगें पूरी न होने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. स्थानीय प्रशासन और रेलवे पुलिस ने घंटों तक उसे समझाने का प्रयास किया, जिससे स्टेशन परिसर में काफी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

भभुआ, कैमूर, बिहार (15 मई 2026 ) बिहार के भभुआ में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब 3 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा. वर्तमान में पुलिस थाने में लड़की से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top