भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर दिया गया जोर



सिटी रिपोर्टर | रांची रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत की ओर से पुरोहित बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे धर्म-बंधुओं के लिए तीन दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन समाज विकास केंद्र में किया गया। गुरुवार को समारोह का अंतिम दिन रहा। आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने धर्म-बंधुओं से मुलाकात की और उनके लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने बाइबल की जानकारी देते हुए सेवा भावना के साथ ईमानदारी व गंभीरता से प्रशिक्षण लेने का संदेश दिया। तीनों दिनों तक विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक व धार्मिक विषयों पर जानकारी दी व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फादर आनंद डेविड खलखो, फा. सेबेस्तियन तिर्की, फा. प्रमोद कुजूर, फा. वाल्टर किस्पोट्टा, फा. फिलिप मिंज, फा. नीलम तीड़ू व फा. अंजलूस एक्का ने अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां, सामूहिक विचार-विमर्श व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top