भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

42°C पारा, 40KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! झारखंड में मौसम का उलटफेर,...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है. वहीं, कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

42°C पारा, 40KM की रफ्तार से आंधी! दुमका, देवघर...झारखंड में बारिश का अलर्टZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहने वाला है. एक तरफ जहां झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, कुछ जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. IMD ने आज कई जिलों के लिए हीटवेव और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज पलामू, गढ़वा, चतरा जैसे पश्चिमी और उत्तरी जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. यहां का अधिकतम तापमान 41-42°C तक पहुंच सकता है. जमशेदपुर में पारा 39-40°C के आसपास रहने वाला है. जबकि धनबाद और बोकारो औद्योगिक जिलों में भी 38-40°C दर्ज किया जा सकता है.

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

झारखंड के इन जिलों में हीटवेव से रहेगी राहत

झारखंड राज्य के ऊंचे वाले जिलों में आज कुछ राहत महसूस की जा सकती है. जैसे रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 21-24°C के आसपास रहने वाला है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. यहां दिन का अधिकतम तापमान भी 36-38°C तक रह सकता है. यहां बादलों की आवाजाही और छांव ने गर्मी को थोड़ा कम कर दिया है. मैदानी इलाकों की तुलना में इन जिलों में गर्मी लोगों को परेशान नहीं कर रही है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 40/28 130
पलामू 42/32 130
जमशेदपुर 42/28 120
हजारीबाग 41/26 130

झारखंड के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और देवघर जिलों में बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है. IMD ने कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही बिजली गिरने, अचानक तूफान और वज्रपात के खतरे का अलर्ट जारी किया है.

किसानों और आम लोगों को दी गई ये सलाह

रांची मौसम विभाग ने किसानों को फसल कटाई और सिंचाई कार्य मौसम देखकर करने की सलाह दी है. वहीं, तेज धूप के दौरान बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. अगले 48 घंटों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top