भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वृद्ध और दिव्यांग सहायता पर डालसा ने बुंडू में चलाया जागरूकता अभियान



रांची | 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा की ओर से बुंडू प्रखंड के कुम्हारटोली और बुंडू बाजार में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान आम लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि ‘प्रोजेक्ट मानवता’ का उद्देश्य आर्थिक या सामाजिक कारणों से अपने अधिकारों का उपयोग न कर पाने वाले लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इसके अंतर्गत कानूनी परामर्श के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है। पीएलवी रुक्मणी देवी और बिमला कुमारी ने नालसा की 10 योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सेवा पाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। पीएलवी मुस्कान कुमारी और सुनीता कुमारी ने वृद्धा पेंशन, मजदूर निबंधन कार्ड और उससे मिलने वाले लाभों एवं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top