![]()
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बालू पंचायत के कलकलिया टोला में हुई। मृतक की पहचान कलकलिया निवासी 42 वर्षीय रामेश्वर उरांव, पिता मनते उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर उरांव रात में खाना खाने के बाद गांव के लोगों के साथ जंगल में शिकार खेलने गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। पंचायत के मुखिया पति संतु उरांव ने बताया कि उन्हें बलदेव उरांव का फोन आया था। बलदेव ने फोन पर कहा कि उनसे गलती हो गई है और एक व्यक्ति को गोली लग गई है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, परिजन और ग्रामीणों ने रामेश्वर की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप एक जंगल में महुआ पेड़ के नीचे रामेश्वर उरांव का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रामेश्वर उरांव की छाती में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
Source link