भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू की बाजार में छाया बिना बिजली वाला फ्रिज, 1 हफ्ते तक...


Last Updated:

Palamu Market Natural Fridge: पलामू की बाजार में आजकल मिट्टी से बने नेचुरल फ्रिज की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसकी कीमत 4200 रुपये है और ये बिना बिजली के एक हफ्ते तक सब्जियां, फल ताजा रखता है. इसमें बचा खाना और दूध भी कुछ समय के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पलामू. आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है. फल, सब्जियां, दूध और बचा खाना सुरक्षित रखने के लिए लोग पूरी तरह बिजली वाले फ्रिज पर निर्भर हो चुके हैं. लेकिन बिजली से चलने वाले फ्रिज जहां भारी बिजली बिल बढ़ाते हैं, वहीं उनसे निकलने वाली गैस पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में अब बाजार में एक ऐसा नेचुरल फ्रिज आ गया है, जो बिना बिजली के चलता है और सप्ताह भर तक फल-सब्जियों को ताजा रखने में मदद करता है. यह खास फ्रिज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित माटीकला कार्यालय में तैयार किया जा रहा है.

मिट्टी से बना है खास फ्रिज
माटीकला कार्यालय के प्रभारी शोभा प्रजापति ने लोकल 18 को बताया कि यह फ्रिज पूरी तरह मिट्टी से तैयार किया गया है. मिट्टी में मौजूद करीब 18 प्रकार के पोषक तत्व इसे खास बनाते हैं. उनका कहना है कि इस फ्रिज में रखे फल और सब्जियां एक सप्ताह तक खराब नहीं होते. इसके अलावा दूध और बचा हुआ खाना भी सुरक्षित रखा जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए बिजली, बैटरी या इन्वर्टर की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि लोगों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

पानी से बनता है ठंडा वातावरण
ललन प्रजापति बताते हैं कि इस नेचुरल फ्रिज को चलाने का तरीका भी बेहद आसान है. फ्रिज के ऊपर बने ढक्कन को हटाकर उसमें करीब 10 लीटर पानी डालना होता है. पानी डालते ही मिट्टी के चारों तरफ नमी बन जाती है, जिससे अंदर का तापमान ठंडा हो जाता है. इसी प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं. खास बात यह भी है कि फ्रिज में लगे नल से ठंडा पानी भी पीने को मिलता है. यानी यह फ्रिज एक तरह से पानी को भी प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने का काम करता है.

लोगों में बढ़ रही डिमांड
मिट्टी का फ्रिज बिल्कुल मिट्टी के बर्तन की तरह काम करता है. इसमें रखी सब्जियां और फल कई दिनों तक ताजा बने रहते हैं. उन्होंने बताया कि यह फ्रिज करीब 4200 रुपए में उपलब्ध है और अब तक 20 से 25 लोगों को दिया जा चुका है. खासकर गर्मी के दिनों में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. बिना बिजली खर्च के चलने वाला यह नेचुरल फ्रिज अब पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top