Last Updated:
Aishwarya Death News- भोपाल में ट्विशा और नोएडा में दीपिका के बाद अब दहेज प्रताड़ता और घरेलू हिंसा ने ऐश्वर्या की जान ले ली है. कर्नाटका के बेल्लारी में डॉक्टर पति और ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान होकर 24 साल की ऐश्वर्या फांसी लगा ली.
भोपाल और नोएडा में हाल ही में दहेज प्रताड़ना की वजह से ट्विशा और दीपिका ने जान दी है.
बेंगलुरु. भोपाल में ट्विशा और नोएडा में दीपिका के बाद अब दहेज प्रताड़ता और घरेलू हिंसा ने ऐश्वर्या की जान ले ली है. कर्नाटका के बेल्लारी में डॉक्टर पति और ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान होकर 24 साल की ऐश्वर्या फांसी लगा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऐश्वर्या ने मायके आकर यह खौफनाक कदम उठाया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल और उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद कर्नाटका में दहेज प्रताड़ता का बड़ा मामला सामने आया है. कर्नाटक पुलिस के अनुसार ऐश्वर्या का शव 17 मई को बल्लारी जिले के कम्पली कस्बे में उसके माता-पिता के घर में पंखे से लटका मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. पुलिस ने इस मामले में उसके पति प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप कुमार पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सक है.
सुसाइड नोट भी छोड़ा
पुलिस के अनुसार ऐश्वर्या ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने डॉक्टर पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है.
डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी
पुलिस के अनुसार ऐश्वर्या और प्रदीप कुमार ने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी. पूछताछ में पता चला है कि बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गए थे. मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर ऐश्वर्या 14 मई को पति का घर छोड़कर मायके आ गई थी. इसके तीन दिन बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिया
ऐश्वर्या के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (दहेज मृत्यु), धारा 85 (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) और दहेज निषेध अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी सुमन डी पेन्न्कार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद में पति को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें