Last Updated:
Bokaro Swadeshi Craft Festival: सुहाग और पवित्रता का प्रतीक माने जाने वाला वट सावित्री पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस अवसर पर महिलाएं सज-धज कर पूजा करती हैं. ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी को वट सावित्री के मौके पर खूबसूरत बनारसी साड़ी गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो बोकारो के सेक्टर-4 स्थित एलआईसी मैदान में आयोजित स्वदेशी शिल्प महोत्सव मेले में आपके लिए शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगा.
उत्तर प्रदेश के बनारस से आए विक्रेता संघर्ष तिवारी बताते हैं कि वे बनारसी साड़ियों का आकर्षक कलेक्शन लेकर पहुंचे हैं. उनके पास 1000 रुपये में ट्रेडिशनल बनारसी साड़ियां उपलब्ध हैं, जो अपने खूबसूरत रंग, हाथों की बारीक कारीगरी और बेहतरीन रेशमी क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध हैं.
इन साड़ियों का डिजाइन और लुक इतना आकर्षक है कि महिलाओं को यह सबसे अधिक पसंद आ रहा है. वहीं गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यहां सिंपल और सोबर डिजाइन वाली साड़ियों के साथ-साथ बारीक बूटी और आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियां भी उपलब्ध हैं.
इनकी कीमत करीब 2850 रुपये से शुरू होती है. ये साड़ियां देखने में बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगती हैं, जो किसी खास फंक्शन और रोजाना पहनने के लिए भी बेहतर विकल्प हैं. इसके अलावा यहां प्रीमियम रेंज में खास तौर पर बनारसी खेतान सिल्की साड़ियों का भी शानदार कलेक्शन मौजूद है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन साड़ियों में असम के मूंगा रेशम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी महसूस होती हैं. ये पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं. इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें आयरन करने की जरूरत नहीं पड़ती और धोने के बाद भी ये सिकुड़ती नहीं हैं. इन साड़ियों की कीमत 5000 रुपये से शुरू है.
वर्तमान में रोजाना यहां करीब 50 से 60 साड़ियों की बिक्री हो रही है. लोगों में बनारसी साड़ियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं उनकी दुकान का संचालन 7 जून तक किया जाएगा, जहां ग्राहक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं. हर खरीदारी पर 20% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.