Last Updated:
Agriculture Tips : गर्मी के मौसम में सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा होती है, लेकिन फ्रूट किट और व्हाइट फ्लाई जैसे कीट फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक सुजीत पाल के अनुसार, कीट फल में छेद कर उसे सड़ा देते हैं. इससे बचाव के लिए किसान फ्रूट ट्रैप, चिपचिपे टिन, नीम तेल या कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं. खेत में खरपतवार हटाना भी जरूरी है, क्योंकि वहीं से कीट तेजी से फैलते हैं और उत्पादन घटने लगता है.
भागलपुर : लोग अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए तरह तरह की कृषि करते हैं. खासकर सब्जी की खेती में सबसे अधिक मुनाफा है, लेकिन इसमें थोड़ा रिस्क भी है. गर्मी के दिनों में सब्जी की कृषि थोड़ी रिस्की होती है, क्योकि इसमें पानी की समस्या, किट की समस्या, जीरी झरने की समस्या समेत कई तरह की समस्या आती है. लेकिन इसको अगर आप ठीक से समझ जाएं तो आप इसकी खेती में सफल किसान बन जाएंगे.
फ्रूट किट लग जाए तो क्या करें
दरअसल फल व सब्जी में अभी फ्रूट किट बहुत लगते हैं. फ्रूट किट फलन क्षमता को कम कर और उपज फलन को खराब कर देती है. ऐसे में इससे बचाव अत्यंत आवश्यक है. जब इसको लेकर कृषि वैज्ञानिक सुजीत पाल से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए फ्रूट किट फल के बीच मे छेद कर देता है जिससे फलन सड़ने लगता है. ऐसे में इसका दो उपाय है. एक आप फ्रूट केप लगा सकते हैं जिसमे किट अपने आप अंदर चला जाएगा. अगर पैसा बचाना है तो आप किसी सफेद रंग या अन्य रंग का भी टिन काटकर उसमें चिपचिपा पदार्थ लगा दें. इसमें सब किट चिपक जाएगा. फ्रूट किट व अन्य किट दोनों का मैनेजमेंट जरूरी है तभी फलन सही होगा.
ऐसे में ये चीजें आपके सभी किट के प्रबंधन के लिए सही होगा. अभी नेनुआ खेतो में लगा हुआ है लेकिन इसके बीच मे ही आप छिद्र देखेंगे. ऐसे में इसमें व्हाइट फ्लाई और अन्य किट का अटैक हो गया है तभी बीच मे छिद्र करने लगता है. इसके बचाव के सरल तरीके हैं आप इसको घरेलू विधि व अन्य विधि से भी बचा सकते हैं. आप घरेलू उपाय में टिन वाला चीज तो कर ही सकते हैं. इसके साथ साथ आप इसमें निम तेल का छिड़काव या किसी कीटनाशक चीजो का छिड़काव कर सकते हैं. आप अगर फ्रूट केप लगा सकते हैं तो और अच्छी बात है.
गर्मी के दिनों महंगा होता है सब्जी
उन्होंने बताया कि देखिए गर्मी के दिनों में सब्जी की डिमांड अधिक होती है. खासकर हरि सब्जी की बात करें तो डिमांड और बढ़ जाती है. इसलिए किसान को अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है. लेकिन इसमें लॉस होने का खतरा तब रहता है जब आपका मैनजमेंट सही नहीं होगा. आपको बता दें कि अगर सब्जी के खेत मे खर पतवार अधिक है तो उससे सबसे ज्यादा किट की संभावना होती है. इसलिए पहले खर पतवार को हटा दें जिसके बाद किट का प्रबंधन करें.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें