भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नागरिक उड्डयन मंत्री पहुंचे रांची एयरपोर्ट:कहा- एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना की जांच...




केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रांची में बुधवार को कहा कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से की जा रही है। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि इस जांच का अंतरराष्ट्रीय महत्व है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन कर रहा था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, “जांच अंतिम चरण में है। यह जांच सिर्फ भारत से संबंधित नहीं है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी। कोई भी इस जांच की समीक्षा कर सकता है। इसलिए हम चाहते हैं कि यह पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह हो। मुझे विश्वास है कि हमें जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी।” दरअसल, पिछले साल 12 जून को, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, एक बोइंग 787-8, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 229 यात्रियों, 12 चालक दल के सदस्यों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी। रांची में उड़ान यात्री कैफे शुरू किया जाएगा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु बुधवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जनता की मांग के बाद रांची हवाई अड्डे पर किफायती दामों पर भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक उड़ान यात्री कैफे शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “आज हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम भी है। हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे, जिसकी यात्रियों ने भी मांग की थी। हमने इसे देश के कई हवाई अड्डों पर खोला है। यहां के लोगों ने भी यहां उड़ान यात्री कैफे खोलने की मांग की थी। इसका उद्देश्य हवाई अड्डे पर किफायती दामों पर भोजन और पेय पदार्थ की व्यवस्था करना है। लोगों की प्रतिक्रिया भी बहुत अच्छी रही है। आज हम इसे शुरू करेंगे।” स्कूटी से अपने आवास ले गए रक्षा राज्य मंत्री
इधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के रांची पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संजय सेठ केंद्रीय मंत्री को स्कूटी पर बैठाकर अपने आवास ले गए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा- रांची एक बहुत ही खूबसूरत शहर है और मुझे बाइक से आते हुए इसे करीब से देखने का मौका मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top