भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टेंडर फाइनल, 4 लाख साइकिलों की होगी आपूर्ति:गर्मी की छुट्टी के बाद...



गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने लगेगी। इस बार करीब 4 लाख साइकिलों की आपूर्ति की जाएगी। कल्याण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हीरो कॉर्प को साइकिल आपूर्ति का जिम्मा मिला है। इस बार विभाग ने करीब दो महीने पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में छात्रों को अन्य वर्षों की तुलना में पहले साइकिल मिलने की संभावना है। कंपनी को निर्देश दिया गया है कि गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद से ही सप्लाई शुरू कर दी जाए। सितंबर-अक्टूबर तक सभी स्कूलों में साइकिल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार प्रति साइकिल कीमत 4199 रुपए तय की गई है। पिछली बार इसकी कीमत 4285 रुपए थी। यानी इस बार प्रति साइकिल 86 रुपए कम खर्च होंगे। विभाग के अनुसार, साइकिल पर जीएसटी कम होने का लाभ राज्य सरकार को मिला है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top