भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ फिटनेस का बनाया बिजनेस, वर्षा की प्रोटीन डाइट...


Last Updated:

Ranchi Protein Diet Business: रांची की वर्षा ने कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ मोराबादी ग्राउंड के पास प्रोटीन सलाद, सैंडविच, शेक और हेल्दी ब्रेकफास्ट का स्टॉल शुरू किया है. उन्होंने बताया कि उनके पास 100 से अधिक ग्राहक डेली आते हैं. वह इस बिजनेस से लोगों को फिट भी कर रही हैं. साथ ही कमाई भी कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की वर्षा जिम जाती हैं और प्रोटीन डाइट लेती हैं. उन्होंने बताया कि वह कॉर्पोरेट की अच्छी खासी नौकरी छोड़ चुकी हैं. वह अब प्रोटीन सलाद, प्रोटीन सैंडविच, प्रोटीन मिल्कशेक, प्रोटीन शेक यह सारी चीज खुद से बनाने का और बेचने का बिजनेस करती हैं. सुबह में खासतौर पर जो लोग जिम जाते हैं और मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. उनके बीच उनका ब्रेकफास्ट और प्रोटीन शेक काफी लोकप्रिय है. आइये जानते हैं वर्षा के बिजनेस के बारे में.

वर्षा ने लोकल 18 को बताया कि मुझे हमेशा से ही फिटनेस का काफी शौक रहा है. कॉर्पोरेट फील्ड में काम भी की, लेकिन मन नहीं लगा. हमेशा खुद का कुछ करना था, किसी का आदेश नहीं लेना था. ऐसे में खुद का ब्रांड बना सकूं, भले वह छोटा ही क्यों ना हो, लेकिन कहीं से तो शुरुआत करना है. ऐसे में में जो डाइट फॉलो करती हैं, बस उसी को दुनिया को खिलाने के बारे में सोचा.

जानें क्या खिलाती है वर्षा

वर्षा बताती हैं कि मेरे पास आपको एवोकाडो टोस्ट मिलेगा, प्रोटीन शेक मिलेगा, प्रोटीन सलाद जिसमें पनीर से लेकर सोयाबीन और काफी कुछ लोडेड होता है. आपको हमारे पास चावल का केक मिलेगा, चिया सीड पुडिंग, पीनट बटर, सैंडविच यह सारी चीज वह अपने हाथों से बनाती हैं. यह पीनट बटर भी उन्होंने अपने घर में बनाया है. इसलिए उनके  फूड में शुद्धता की गारंटी होती है.

जहां एक सैंडविच की कीमत ₹100 से ₹200 के बीच में होती है. उनके पास हर दिन आराम से 100 से अधिक कस्टमर आ जाते हैं. कुछ कस्टमर तो वैसे हैं, जो फोन करके कहते हैं कि हमारे लिए अवोकैडो टोस्ट रिजर्व रखिएगा. मतलब फोन करके बुकिंग करवा लेते हैं. सुबह हो या शाम हो, इसकी डिमांड हमेशा रहती है. इसीलिए बस सुबह के 7:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक मोराबादी ग्राउंड के पास स्टॉल लगाती हैं.

घर में हमेशा से है फिटनेस का माहौल

उन्होंने बताया घर में हमेशा फिटनेस का माहौल था. मेरे भाई बहन वेटलिफ्टिंग करते हैं. वह खुद भी बहुत ही फिटनेस को लेकर सजक हैं. ऐसे में उन्हें लगा की काम भी कुछ ऐसा किया जाए, जिससे दुनिया फिट भी बने और व्यापार भी हो. ऐसे में आज कमाई की हर दिन की अच्छी हो रही है और आज खुद की बॉस बन चुकी हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top