Last Updated:
Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. आज डालटनगंज और पलामू में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा रांची और उसके आसपास जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है ( एआई फोटो )
रांची: झारखंड में आज का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. आज झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर दिखाई देगा. जबकि कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान सबसे ज्यादा रहने वाला है, जबकि राजधानी रांची समेत दक्षिणी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. IMD के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों आज भी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाएं 40-50 किमी/घंटा रफ्तार से चल सकती हैं.
झारखंड में आईएमडी का अलर्ट
झारखंड में यहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
रांची मौसम विभाग के अनुसार डालटनगंज, पलामू और गढ़वा इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले हैं. यहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पिछले दिनों डालटनगंज में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था और आज भी यहां हीटवेव जैसे हालात बने रहने की संभावना है. बता दें कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में लू चलने की भी आशंका जताई गई है.
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम , जानें
झारखंड में यहां का मौसम रहेगा कूल-कूल
झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रांची आज झारखंड का सबसे ठंडे जिला माना जा सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी.
इन जिलों में है बारिश और वज्रपात का खतरा
रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, बोकारो, जामताड़ा और साहिबगंज में तेज हवा, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा कुछ जिलों में अचानक आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें