भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क बनने से मुर्गा महादेव मंदिर तक जाना होगा आसान




भास्कर न्यूज| नोवामुंडी नोवामुंडी के जोजो कैंप से ओडिशा सीमा क्षेत्र के बिलेईपोदा तक 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इस सड़क की स्थिति फिलहाल काफी खराब है। सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों टीम ने पहल शुरू कर दी है। 10 किमी सड़क चौड़ीकरण योजना के साथ देवझर स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी शामिल है। इस संबंध में ओडिशा राज्य के क्योंझर जिले के कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को चंपुआ सब-कलेक्टर उमाकांत परिडा के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण और ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन का सर्वे के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम देवझर पंचायत पहुंची थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की सर्वेक्षण टीम में चंपुआ उप जिलापाल उमाकांत परिडा के साथ बड़बिल एसडीपीओ देवेन्द्रनाथ पिंगुवा, बड़बिल तहसीलदार राकेश कुमार पंडा, बड़बिल पथ निर्माण विभाग के एसडीओ श्री मरांडी पहुंचे हुए थे। सर्वेक्षण के दौरान टाटा स्टील, जिंदल स्टील पावर प्लांट, त्रिवेणी अर्थ मूवर्स व कर्कश इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल थे। तीन साल पहले ही ओवरब्रिज के लिए जिंदल कंपनी ने दी थी 3 करोड़ : सर्वेक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधयों ने बताया कि जिंदल स्टील प्लांट कंपनी ने तीन साल पहले ही देवझर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए रेलवे विभाग के खाते में जमा कर दिया है। बावजूद आज तक ओवरब्रिज निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। चंपुआ उप जिलापाल उमाकांत परिडा ने बताया कि मुर्गा महादेव से बिलेईपदा तक की दस किमी जर्जर सड़क निर्माण की मांग काफी पुरानी है। सड़क निरीक्षण के बाद पंचायत स्तर पर एक ग्रामसभा बुलाई जाएगी। सड़क किनारे 30 लोगों की जमीन का अधिग्रहण के बदले मुआवजा दिया जाएगा। उसके बाद ग्रामसभा से समर्थन लेने की औपचारिकता से गुजरना पड़ेगा। सभी कागजी प्रक्रिया खत्म होने के बाद जर्जर सड़क निर्माण के साथ तीस मीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top