भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में 25 ‎नक्सलियों का सरेंडर मामला:5 लाख के इनामी सागेन ने...




ऑपरेशन नवजीवन ‎रांची मुख्यालय में आत्म समर्पण ‎करने वाले 25 नक्सलियों की ‎मेडिकल जांच चाईबासा सदर‎अस्पताल में गुरुवार को कराई ‎गई। सभी 25 नक्सलियों को‎ कड़ी सुरक्षा के बीच बस पर‎ चाईबासा लाया गया। लगभग ‎डेढ़ दशक तक कोल्हान के गांव-गांव में जंगल पहाड़‎ में सागेन अंगरिया के दस्ते का खौफ था। उस पर पांच‎ लाख का इनाम था। सब जोनल कमेटी मेंबर था।‎ 2010 के बाद वह 16 साल में 123 कांड को अंजाम‎ दिया। बड़ाजामदा में मैगजिन‎ हाउस लूटने में सागेन रहा था शामिला सागेन की कद काठी सेना के जवान जैसी है। चार‎ भाइयों में सबसे बड़ा सागेन अंगारिया। चाईबासा जेल‎ब्रेक कांड से लेकर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर ‎हमला कर दो गार्ड को मारने व बड़ाजामदा में मैगजिन‎ हाउस लूटने में वह शामिल रहा। गांव में कच्चा मकान ‎है। उसके छह बच्चे हैं। सबसे बड़ी बिटिया विनीता नर्स‎ है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो छोटे बेटे अंग्रेजी‎ माधयम स्कूल में पढ़ रहे हैं। पत्नी गांव के स्कूल में‎ रसोइया है। गांव के लोग बताते हैं कि सांगजाटा गांव कभी‎ नक्सलियों के विरोध में था। तब सागेन खुद गांव का‎ ग्राम प्रधान था। लेकिन 2010 में सागेन खुद नक्सली ‎दस्ते में शामिल हो गया। 16 साल के अंतराल में‎ सांगजाटा के आसपास इलाके में उसका खौफ घर-घर‎ में छाने लगा। मुखबिर के नाम पर कई हत्याएं उसने ‎खुद की। उसके डर से दर्जनों लोगों ने गांव छोड़ दिया था।‎ मुठभेड़ में लगी गोली, तब ‎रात को एंबुलेंस से पहुंचा रांची‎
29 अप्रैल को सांगजाटा गांव के‎ पास सागेन अंगरिया के दस्ते के ‎साथ कोबरा जवानों का एनकाउंटर ‎रूटागुटू और सांगजाटा गांव के‎ बीच हुआ था।। इसमें सागेन का ही साथी इसराइल पूर्ति एक लाख का ‎इनामी मारा गया था। इसी मुठभेड़ में‎ सागेन को भी कमर में गोली लगी ‎थी। मुठभेड़ के बाद वह चल फिर‎ नहीं सका। तब 1 मई की रात को दस्ते के अन्य सदस्य, जिसमें दो ‎लाख का इनामी डांगुर तियू भी था, ‎सबने सागेन को घर पहुंचा दिया।‎ उसी रात को एक एंबुलेंस गांव ‎पहुंची और सागेन को रांची इलाज ‎के लिए ले जाया गया। अब भी‎ उसका इलाज जारी है। यूरिन‎ इंफेक्शन है। इस मुठभेड़ के बाद‎ उसके दस्ते के सभी मेंबर ने‎ सरेंडर की योजना बना ली।‎ बड़े कांड, जिसको सागेन ‎के दस्ते ने अंजाम दिया‎
जनवरी 2022‎: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ‎पर हमला और बॉडीगार्ड्स की ‎हत्या।
‎14 अगस्त 2023: तुंबाहाका मुठभेड़ झारखंड‎ जगुआर के दो जवान शहीद।‎
बड़ाजामदा के बालजोड़ी में‎ मैगजीन हाउस से 7,000‎ डिटोनेटर और विस्फोटक की ‎लूट।‎



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top