Last Updated:
रांची के नामकुम में अनोखा नॉनवेज बाजार है. यहां आप आधा किलो या एक पाव चिकन-मटन ला सकते हैं. कारीगर आपकी आंखों के सामने इसे पकाकर देते हैं. यहां शुद्ध तेल-मसालों का इस्तेमाल होता है. कोयले की आंच और मिट्टी के चूल्हे पर बना खाना बेहद टेस्टी होता है.
रांची के नामकुम में एक खास नॉनवेज बाजार है. यहां आप अपनी पसंद से आधा किलो या एक पाव चिकन-मटन खरीद सकते हैं. दुकानदार इसे आपकी आंखों के सामने ही पकाकर दे देते हैं. जिन लोगों के घर में नॉनवेज नहीं बनता, उनके लिए यह जगह बेस्ट है. यहां लोग मजे से बैठकर खाते हैं और पार्टी करते हैं.
यहां खाना बनाने में आपकी आंखों के सामने शुद्ध सरसों तेल और मसालों का इस्तेमाल होता है. इसीलिए यहां शुद्धता की पूरी गारंटी मिलती है. कई लोग रेस्टोरेंट छोड़कर यहां आना पसंद करते हैं. दुकान चलाने वाली गुड़िया बताती हैं कि वह पिछले 5 सालों से यह काम कर रही हैं. यहां रोज़ाना 50 से अधिक लोग तरह-तरह के नॉनवेज व्यंजन बनवाने आते हैं.
यहां लाइन से मिट्टी के चूल्हे बने हुए हैं, जहां महिला और पुरुष कारीगर बेहद स्वादिष्ट नॉनवेज बनाते हैं. आपको बस अपनी सामग्री उन्हें देनी होती है. वे आपकी आंखों के सामने कोयले की आंच पर गरमा-गरम खाना तैयार कर देते हैं. यही कारण है कि जो लोग घर पर नॉनवेज नहीं खा पाते, वे यहां आराम से आकर इसका लुत्फ उठाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस बाजार की खास बात यह है कि चिकन, मटन और मछली सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है. इन्हें खरीदने के लिए भी कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, बगल में ही दुकानें हैं. इसके साथ ही यहां एक छोटे दोने में जरूरत के अनुसार मिर्चा, लहसुन, प्याज और अदरक भी मिलता है. आप बस एक दोना मसाला खरीदिए और अपना मनपसंद खाना बनवा लीजिए.
गुड़िया ने आगे बताया कि यहां एक पाव नॉनवेज बनाने का चार्ज ₹50 और आधा किलो का ₹100 है. आप जितनी अधिक मात्रा में बनवाएंगे, चार्ज उसी हिसाब से बढ़ता जाएगा खास बात यह है कि जो भी बनेगा, आपकी आंखों के सामने बनेगा और स्वाद में लाजवाब होगा. गुड़िया कहती हैं कि इससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती है. उनकी कोई लागत नहीं लगती, क्योंकि सामग्री ग्राहक लाते हैं और उन्हें सिर्फ चूल्हे पर पकाना होता है.
यहां नॉनवेज बनवाने आए सुनील बताते हैं कि यह जगह बहुत बढ़िया है. घर पर बनाने से अलग बर्तन और अलग किचन का बड़ा टेंशन रहता है. यहां कोई झंझट नहीं है; थोड़ा सा मीट लेकर आइए और यहीं बनवाकर खाइए. खाने में बहुत सहूलियत होती है और अपनी पसंद का व्यंजन भी मिल जाता है। इसीलिए मैं हमेशा यहाँ आना पसंद करता हूं.