भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य में तेजी लाने का दिया गया निर्देश



भास्कर न्यूज | गढ़वा जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य में तेजी लाने को लेकर शुक्रवार को अपर समाहर्त्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी राज महेश्वरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों के कार्यों की चार्जवार समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया। बैठक में गढ़वा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मझिआंव व नगर पंचायत बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान सीएमएमएस पोर्टल पर संचालित कार्य की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। समीक्षा में यह सामने आया कि कुछ चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति शून्य अथवा बेहद धीमी है। इस पर अपर समाहर्त्ता राज महेश्वरम ने नाराजगी जताते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर चार्ज पदाधिकारी शिशिर तिग्गा को संबंधित चार्ज पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाएं और लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक नीति निर्धारण का आधार है, इसलिए इसमें शत-प्रतिशत सटीकता और समयबद्धता जरूरी है। बैठक में पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top