भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Vrishchik rashifal 24 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today...


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 24 may 2026: अगर आपकी राशि वृश्चिक है, तो आज संभल जाइए! आज छुपाया हुआ कोई भी राज आने वाले समय में आपके लिए गले की फांस बन सकता है. ज्योतिष गणना के मुताबिक आज आपके व्यवहार और विचारों में रत्ती भर भी मिलावट आपको बड़े संकट में डाल सकती है. धन लाभ के योग और पारिवारिक शांति के लिए आज आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री के विशेष उपायों के साथ पढ़िए आज का भाग्यफल.

सीतामढ़ी: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण सबक लेकर आया है. आज के ग्रहों की स्थिति स्पष्ट संकेत दे रही है कि आज आप जो भी बात या काम दूसरों से छुपाने की कोशिश करेंगे. वही आने वाले समय में आपके लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ सकता है. इसलिए आज के दिन का एकमात्र मूलमंत्र पारदर्शिता है. यदि आप आज पूरी तरह से साफ और सीधे रहेंगे, तो हर संकट से सुरक्षित बचे रहेंगे. सुबह के समय मन में किसी बात को टालने या किसी से कुछ छुपाने की तीव्र इच्छा हो सकती है, लेकिन आपको इस भावना पर काबू पाना होगा. क्योंकि आज यहीं से आपकी समस्याएं शुरू हो सकती हैं.

कैसा रहेगा दैनिक जीवन?
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को आज अपने कार्यक्षेत्र और दैनिक जीवन में पूरी तरह खुलकर काम करने की आवश्यकता है. आज आप जो भी निर्णय सबके सामने और ईमानदारी से लेंगे. वही भविष्य में आपको बड़ा फायदा पहुंचाएगा. इसके विपरीत यदि आपने कोई भी काम बैकस्टेज या छुपाकर करने की कोशिश की, तो पासा पूरी तरह से उल्टा पड़ सकता है. आपकी साख को ठेस लग सकती है. आज का सीधा फॉर्मूला यही है कि अपने व्यवहार और विचारों में रत्ती भर भी मिलावट न रखें.

कैसा रहेगा धन और आर्थिक मामला
धन और आर्थिक मामलों की बात करें तो आज आपको अपने हिसाब-किताब को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा. पैसों के लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें और हर छोटी-बड़ी बात का लिखित रिकॉर्ड रखें. आज किसी भी तरह का भ्रम या कन्फ्यूजन आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं दूसरी ओर, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से आज का दिन सच्चाई की कसौटी पर परखने का है. आज अपने पार्टनर या करीबियों से कोई बात न छुपाएं. आपकी आज की गई साफगोई और ईमानदारी आपके रिश्तों की नींव को और अधिक मजबूत और गहरा बनाएगी.

कुछ विशेष संकेत और उपाय
ज्योतिषाचार्य ने आज के दिन को शुभ बनाने के लिए कुछ विशेष संकेत और उपाय भी सुझाए हैं. आज के लिए आपका लकी नंबर 1 है और लकी कलर हल्का नारंगी रहेगा, जो आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. आज का एक अनोखा और विशेष उपाय यह है कि सुबह एक कोरे सफेद कागज पर लाल स्याही से सच्चाई लिखें और उस कागज को पूरे दिन अपने पास रखें. यह छोटा सा उपाय आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आपके विचारों को साफ रखेगा. अंत में बस इतना ही अगर आज आपने सच का रास्ता अपनाया, तो आपका पूरा दिन संभल जाएगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top