भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

न दुकान, न भारी निवेश! जमशेदपुर के अजय ने कार की डिक्की...


Last Updated:

जमशेदपुर के 22 वर्षीय छात्र अजय महतो ने अनोखा बिजनेस शुरू किया है. उन्होंने अपनी कार की डिक्की को चलता-फिरता फैशन स्टोर बना दिया है. वह हर शनिवार और रविवार को ट्रेंडी कपड़े बेचते हैं. सोशल मीडिया मार्केटिंग के दम पर वह हर महीने 60 से 70 हजार रुपये कमा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुरः अगर आपके पास सही सोच, मेहनत और मार्केटिंग की समझ हो तो बिजनेस शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी दुकान या भारी निवेश की जरूरत नहीं होती. आज के दौर में सोशल मीडिया और नए आइडिया के जरिए युवा कम संसाधनों में भी अच्छा काम कर रहे हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहे हैं जमशेदपुर के 22 वर्षीय अजय महतो, जिन्होंने अपनी कार को ही चलता-फिरता फैशन स्टोर बना दिया है.

अजय अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने खाली समय को कमाई और सीखने के अवसर में बदल दिया. हर शनिवार और रविवार को वह जमशेदपुर के कदमा पोस्ट ऑफिस के पास अपनी कार लेकर पहुंचते हैं. बाहर से यह एक सामान्य कार दिखाई देती है, लेकिन जैसे ही वह इसकी डिक्की खोलते हैं, वहां एक छोटा फैशन बाजार सज जाता है.

कार में अनोखी कलेक्शन उपलब्ध
कार के अंदर अलग-अलग डिजाइन के कपड़े और फुटवियर करीने से रखे होते हैं. यहां ग्राहकों को कॉटन शर्ट, राउंड नेक टी-शर्ट, ऑफ शोल्डर और ओवरसाइज टी-शर्ट जैसी कई वैरायटी देखने को मिलती है. कपड़ों की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 350 रुपये तक रखी गई है, ताकि युवा वर्ग आसानी से खरीद सके. हर डिजाइन अलग और ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है.

अजय बताते हैं कि उनके एक दोस्त मर्चेंट डिजाइनर हैं, जो कपड़ों के डिजाइन तैयार करते हैं. इसके बाद दोनों मिलकर इन उत्पादों को तैयार करवाते हैं और सीधे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि उनके पास उपलब्ध जूते और चप्पल भी प्रीमियम क्वालिटी और यूनिक डिजाइन वाले हैं, जिन्हें युवा काफी पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया सबसे बड़ी ताकत
उन्होंने बताया कि इस पूरे काम में सोशल मीडिया उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए वह अपने कलेक्शन और लोकेशन की जानकारी साझा करते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग उनके पास पहुंचते हैं. अजय के अनुसार, अच्छी मार्केटिंग और ग्राहकों से सीधे जुड़ाव के कारण उन्हें हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है.

अजय कहते हैं कि विदेशों में युवा कम उम्र से ही काम करना शुरू कर देते हैं और आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने भी शुरुआत की. उनका मानना है कि खाली समय बिताने से बेहतर है कुछ नया सीखा जाए और मेहनत करके अपनी तथा परिवार की प्रगति में योगदान दिया जाए. उनकी यह पहल आज कई युवाओं को कुछ अलग करने की प्रेरणा दे रही है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top