भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Padma Awards 2026 Live: धर्मेंद्र, अलका याग्निक, ममूटी, शिबू सोरेन… 131 हस्तियां...


होमताजा खबरदेश

धर्मेंद्र, शिबू सोरेन.. 131 हस्तियां को पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में और कौन

Last Updated:

Padma Awards 2026: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित कर रही हैं. इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. सूची में 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं. इसके अलावा, विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 6 नाम भी शामिल हैं.

धर्मेंद्र, शिबू सोरेन.. 131 हस्तियां को पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में और कौनZoom

Padma Awards 2026 Live: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं. हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित होने वाले ये सम्मान देश की प्रतिष्ठित उपलब्धियों का प्रतीक माने जाते हैं. इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. इस सूची में 19 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा 6 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा. 16 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं, जो अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को समर्पित हैं. पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य, खेल, व्यापार, उद्योग और सिविल सेवा समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए तथा पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top