भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जम्मू में ‘लुंगी गैंग’ की दहशत, रात में करते हैं घरों की...


होमताजा खबरदेश

जम्मू में ‘लुंगी गैंग’ की दहशत, रात में करते हैं घरों की रेकी, फ‍िर…

Last Updated:

जम्मू में इन दिनों संदिग्ध ‘लुंगी गैंग’ को लेकर दहशत का माहौल है. आरोप है कि यह गैंग रात के अंधेरे में कॉलोनियों और घरों की रेकी करता है और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है. कई इलाकों में लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

जम्मू में 'लुंगी गैंग' की दहशत, रात में करते हैं घरों की रेकी, फ‍िर...Zoom

जम्‍मू में लुंगी गैंग की दशहत है.

जम्मू के सैनिक कॉलोनी इलाके में बीती रात कुछ संदिग्ध युवक लुंगी पहनकर गलियों और घरों के आसपास घूमते नजर आए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये युवक घरों की रेकी कर रहे थे और देर रात संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे. इलाके के लोगों ने बताया कि कुछ युवक घरों के बाहर रुक-रुक कर इधर-उधर देख रहे थे, जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कई लोगों ने इनकी वीडियो और तस्वीरें भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में पेट्रोलिंग तेज करने और संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है.

दो साल पहले यूपी में भी द‍िखा था खौफ

इस तरह की घटनाओं को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी अफवाहें और डर का माहौल बनता रहा है. साल 2018 में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में “लुंगी गैंग” को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें दावा किया गया था कि कुछ लोग रात में कॉलोनियों की रेकी कर चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं. वहीं 2022 में उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी इसी तरह के संदिग्ध गिरोह की चर्चाएं सामने आई थीं. हालांकि कई मामलों में पुलिस जांच के बाद अफवाह और वास्तविक घटनाओं में फर्क भी सामने आया था, लेकिन रात में संदिग्ध तरीके से घूमते लोगों ने स्थानीय निवासियों में डर जरूर पैदा किया था.

युवाओं की टीमें कर रहीं गश्त

जम्मू के सैनिक कॉलोनी इलाके में सामने आई ताजा घटना के बाद लोगों ने खुद ही रात में निगरानी बढ़ानी शुरू कर दी है. कई मोहल्लों में युवकों की टीमें बनाकर रात के समय गश्त की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी और रेकी की घटनाओं की खबरों के कारण लोग पहले से ही सतर्क हैं, ऐसे में देर रात अज्ञात युवकों का गलियों में घूमना चिंता बढ़ाने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद आसपास के इलाकों में भी लोग अलर्ट हो गए हैं.

वायरल वीड‍ियो की पड़ताल

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक दहशत फैल सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को सूचना दें. साथ ही रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने और मोहल्लों में सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की सलाह भी दी गई है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top