भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोरेन परिवार से कौन जाएगा दिल्ली? ये 2 नाम रेस में सबसे...


Last Updated:

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सस्पेंस गहराता जा रहा है. 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन के भीतर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है. दो सीटों को लेकर दावेदारी की रेस ने नया मोड़ ले लिया है और सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘खाली कुर्सी’ को लेकर है, जिस पर एक बड़े राजनीतिक परिवार की नजर बताई जा रही है. पार्टी के भीतर दो चेहरों को लेकर जोरदार मंथन चल रहा है, जबकि दूसरी सीट पर सहयोगी दलों की रणनीति भी तेज हो गई है. अंतिम फैसला INDIA गठबंधन की बैठक में होगा.

ख़बरें फटाफट

राज्यसभा चुनाव : सोरेन परिवार से कौन जाएगा दिल्ली? ये 2 नाम रेस में सबसे आगे!Zoom

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है.

रांची. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है. चुनाव की तारीख सामने आते ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है. खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर दोनों सीटों को लेकर मंथन तेज हो गया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि खाली हुई दो सीटों में से एक सीट सोरेन परिवार के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. दरअसल, गुरुजी शिबू सोरेन की खाली हुई सीट पर परिवार से किसी चेहरे को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है. इसी को लेकर अब दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- अंजनी सोरेन और कल्पना सोरेन.

अंजनी सोरेन के नाम की चर्चा क्यों?

सूत्रों के मुताबिक शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. अंजनी सोरेन फिलहाल ओडिशा की राजनीति में सक्रिय मानी जाती हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी कर सकती है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिबू सोरेन की विरासत को परिवार के भीतर ही बनाए रखने की रणनीति के तहत अंजनी सोरेन को राज्यसभा भेजा जा सकता है. इससे संथाल परगना और आदिवासी राजनीति में भी पार्टी को भावनात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद है.

कल्पना सोरेन का नाम भी चर्चा में

वहीं दूसरी ओर कल्पना सोरेन का नाम भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तेजी से चर्चा में है. पिछले कुछ महीनों में कल्पना सोरेन ने जिस तरह राजनीतिक सक्रियता दिखाई है, उसके बाद उन्हें पार्टी के भविष्य के बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि फिलहाल वह झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर फैसला करती है, तो कल्पना सोरेन को दिल्ली भेजकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश की जा सकती है. कुछ लोग इसे आगामी विधानसभा चुनाव और दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं.

दूसरी सीट पर कांग्रेस-RJD की नजर

राज्यसभा की दूसरी सीट को लेकर भी कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं. धीरज साहू के नाम की भी चर्चा हो रही है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि धीरज साहू ने समर्थन के लिए जेएमएम नेतृत्व से संपर्क साधा है. इसके अलावा  कांग्रेस, आरजेडी और वाम दल भी अपने-अपने दावेदारों को लेकर सक्रिय हैं. हालांकि अंतिम फैसला INDIA गठबंधन की साझा बैठक में ही होगा.

INDIA गठबंधन की बैठक में होगा अंतिम फैसला

गठबंधन के नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी सहयोगी दलों के बीच बातचीत होगी और सामूहिक सहमति से उम्मीदवार तय किए जाएंगे. नेताओं के मुताबिक यह फैसला सिर्फ जेएमएम का नहीं होगा, बल्कि INDIA गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे. गठबंधन के नेताओं का दावा है कि विधानसभा में संख्या बल के आधार पर INDIA गठबंधन दोनों सीटें जीतने की स्थिति में है. ऐसे में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर अंदरखाने लगातार मंथन चल रहा है.

पर्दे के पीछे क्या चल रही रणनीति?

राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि शिबू सोरेन की सीट खाली होने के बाद परिवार के किसी सदस्य को एडजस्ट करने की कोशिश हो सकती है. अगर अंजनी सोरेन पर सहमति नहीं बनती है तो कल्पना सोरेन को आगे बढ़ाने की रणनीति भी अपनाई जा सकती है. हालांकि अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों को लेकर अगले कुछ दिनों में सियासी हलचल और तेज होने वाली है.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top