Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 27 May 2026: ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी और शुभ योग के प्रभाव से आज कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं.आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख-शांति के साथ पूरा दिन खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा.
देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के रूप में विशेष महत्व रखने वाला है.आज चित्रा नक्षत्र और वरीयान योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अनुकूल माना जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, लेकिन विशेष रूप से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. चंद्रमा आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि की ओर संचार करेगा, जिससे दिन के पहले भाग में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि आज कन्या राशि वालों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल है.लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे या जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तनाव में काफी कमी देखने को मिलेगी. घर-परिवार में धार्मिक और पूजा-पाठ जैसे कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण और अधिक सकारात्मक और शांतिपूर्ण बनेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन ईश्वर की भक्ति की ओर आकर्षित रहेगा.
अटके हुए धन की प्राप्ति होगी
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कई अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ के योग बन रहे हैं और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है. जिन लोगों का व्यवसाय है, उन्हें आज दिनभर अच्छी बिक्री और नए अवसर मिलने की संभावना है.नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है, प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त हो सकती है.पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे पुराने संबंध फिर से मजबूत होंगे और हंसी-खुशी का माहौल बनेगा.
जीवनसाथी के साथी कही बाहर घूमने का बना सकते है प्लान
पारिवारिक जीवन में आज शांति और सौहार्द बना रहेगा.घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और संबंधों में मधुरता आएगी.जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने या डिनर डेट का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे रिश्तों में और अधिक नजदीकी और प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में भी आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है, जहां किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है.
उधार दिया धन वापस मिल सकता है
इसके अलावा यदि आपने किसी को पहले धन उधार दिया था, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना भी प्रबल है. कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता, आनंद, आर्थिक लाभ और मानसिक शांति से भरपूर रहने वाला है. पूरे दिन उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी और कई मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें