भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अड्डाबाजी और नशापान कर रहे युवकों को सख्त चेतावनी, अगली बार दिखे...



रांची जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक ्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे कुछ युवक अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाए हुए पाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने युवकों से पूछताछ की और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी। बता दें िक दैनिक भास्कर के 22 मई के अंक में अड्डेबाजी और नशेड़ियों पर खबर प्रकाशित की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से युवाओं से सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील भी की गई। 22 मई का अंक।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top