थाना क्षेत्र के करमा इरबा गांव में मंगलवार को 28 वर्षीय युवक नफीस अहमद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों को शक हुआ। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। नफीस अहमद का शव फंदे से झूल रहा था। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नफीस अहमद की कुछ समय पहले मंगनी हुई थी, लेकिन किसी कारणवश मंगनी टूट गई थी।
Source link