Last Updated:
Jamshedpur Famous Shoe Market: जमशेदपुर का शालिनी मार्केट सस्ते और ट्रेंडी जूतों के लिए काफी मशहूर है. आपको जिस भी तरह के शूज चाहिए, यहां आसानी से मिल जाएंगे. कीमत की बात करें तो शुरुआत 400 रुपये से हो जाती है, फिर आपकी पसंद या बजट जैसा हो आप वैसा चुनाव कर सकते हैं.
शालिनी मार्केट में करीब 7 से 8 ऐसी दुकानें हैं जो मुख्य रूप से जूतों के लिए जानी जाती हैं. यहां दुकानदार ग्राहकों को अलग-अलग रेंज, डिजाइन और इस्तेमाल के हिसाब से विकल्प दिखाते हैं. कई लोग यहां एक बार खरीदारी करने के बाद दोबारा भी आते हैं क्योंकि उन्हें कम कीमत में अपनी पसंद का सामान मिल जाता है.
शालिनी मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर बजट के अनुसार विकल्प मौजूद हैं. यहां जूतों की शुरुआती कीमत करीब 400 रुपये से है. स्पोर्ट्स शूज, रनिंग शूज, स्नीकर्स से लेकर कैजुअल और ट्रेंडी डिजाइन तक आसानी से उपलब्ध हैं. कॉलेज जाने वाले छात्र हों या ऑफिस जाने वाले युवा, हर किसी के लिए यहां कई विकल्प देखने को मिल जाते हैं.
जमशेदपुर में फैशन और स्टाइल को पसंद करने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. हर कोई चाहता है कि उसके पास ऐसे जूते हों जो देखने में शानदार हों, पहनने में आरामदायक हों और बजट में भी फिट बैठें. ऐसे में शहर का शालिनी मार्केट युवाओं के लिए एक पसंदीदा जगह बनकर उभर रहा है. यहां कम कीमत में कई तरह के जूते उपलब्ध हैं, जिसके कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मार्केट में मौजूद दुकानदारों के अनुसार यहां अलग-अलग शहरों से जूते मंगाए जाते हैं. दिल्ली, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों से आने वाले प्रोडक्ट्स यहां उपलब्ध होते हैं. इसी वजह से लोगों को कई तरह की डिजाइन और स्टाइल एक ही जगह पर देखने को मिल जाती है. कम कीमत और ज्यादा विकल्प इस बाजार को युवाओं के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं.
आज के समय में जहां ब्रांडेड जूतों की कीमत कई बार लोगों के बजट से बाहर हो जाती है, वहीं शालिनी मार्केट जमशेदपुर के युवाओं के लिए एक आसान और किफायती विकल्प बन चुका है. यही वजह है कि यह बाजार धीरे-धीरे शहर के फैशन और शॉपिंग कल्चर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है.
यहां की एक और चर्चा का विषय है कि कई दुकानों में बड़े ब्रांड्स से प्रेरित डिजाइन वाले जूते भी उपलब्ध रहते हैं. प्रीमियम लुक और आधुनिक डिजाइन के कारण युवा इन्हें काफी पसंद करते हैं. कीमतें आमतौर पर बजट के हिसाब से रखी जाती हैं, जिससे कम खर्च में स्टाइलिश लुक पाने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलती है. खरीदारी के दौरान ग्राहक अपनी जरूरत और गुणवत्ता के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं.