जैनामोड़ | बुधवार की शाम करीब तीन बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश के दौरान पेटरवार तेनु चौक के निकट एक झोपड़ीनुमा चाय दुकान पर विशाल लिप्ट्स पेड़ की डाली गिर गई। घटना में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के दौरान तेज आवाज के साथ पेड़ की डाल दुकान पर गिरी। यदि उस समय दुकान खुली रहती तो वहां मौजूद लोगों को चोट लग सकती थी। मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा ने वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। वहीं बांधडीह के समीप हाई टेंशन बिजली तार टूटकर गिर गया। जगह-जगह सड़क किनारे पेड़ टूटकर गिरे, हालांकि कोई हताहत नहीं है। सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और टूटे तारों को जोड़ने के काम में जुट गई।
Source link