भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

होर्मुज में अब नया टंटा, फंसे हैं 17 जहाज, तारणहार बनेगा पाकिस्‍तान...


होमताजा खबरदेश

होर्मुज में नया टंटा, जरूरी सामान के साथ फंसे हैं 17 जहाज, भारत का मेगा प्‍लान

Last Updated:

Hormuz Strait Crisis: ईरान पर जबसे अटैक किया गया है, पूरी दुनिया नए संकट के भंवर में फंस गई है. एनर्जी क्राइसिस के साथ ही अन्‍य तरह की दिक्‍कतें भी पेश होने लगी हैं. खासकर भारत के लिए नई तरह की दिक्‍कतें सामने आ रही हैं. LPG और पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब खाद की सुचारू आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं. इन सबके बीच भारत सरकार ने ऐसी योजना बनाई है, जिससे देश के लाखों-करोड़ों किसानों के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी.

होर्मुज में नया टंटा, जरूरी सामान के साथ फंसे हैं 17 जहाज, भारत का मेगा प्‍लानZoom

होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने की वजह से फर्टिलाइजर लदे 17 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. भारत सरकार ने उसे निकालने के लिए खास व्‍यवस्‍था की है. (फाइल फोटो/Reuters)

Hormuz Strait Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव से दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है. तेल से लेकर गैस और अन्‍य जरूरी चीजों की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है. ईरान जंग की वजह से LPG, पेट्रोल और डीजल के साथ ही एक और जरूरी चीज की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. वह है खाद. भारत के लाखों-करोड़ों किसानों के लिए उर्वरक बेहद जरूरी है. वहीं, खबर आ रही है कि उर्वरक लदे 17 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है. यह समस्‍या ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत में खरीफ फसलों का सीजन बस आने ही वाला है. इसे देखते हुए भारत सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है. इन सभी जहाजों को सऊदी अरब के रास्‍ते देश लाने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना तैयार की गई है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top