भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

39 रेल कर्मियों को किया सम्मानित




रांची | रांची रेल मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राजीव रंजन ने किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 39 रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 1 अधिकारी और 21 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार तथा 11 अधिकारियों और 6 कर्मचारियों को विशेष सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रांची रेल मंडल के 9 रेलकर्मी सेवानिवृत्त रांची रेल मंडल के 9 रेलकर्मी शुक्रवार को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना ने कहा कि इन सभी का यह योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top