Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Family Profile: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया. पर उनके साथ उनके परिवार में एक से एक धुरंधर हैं. वैभव के मामा अभिषेक चौहान ने UPSC में 102वीं रैंक पाई. नाना कुल सचिव बने और कृति प्रिया नगर परिषद समिति में निर्विरोध जीतीं. जिससे परिवार का मान-सम्मान बढ़ा. जानिए इनके बारे में.
समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के एक साधारण परिवार से निकलकर आज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित व मशहूर वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी प्रतिभा और मेहनत का नतीजा है कि आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी चर्चा हो रही है. छोटे से मोहल्ले से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने की यह कहानी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके परिवार में लगातार खुशखबरियां आ रही हैं. हाल ही में उनके रिश्ते में लगने वाले नाना अभय सिंह को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कुल सचिव के पद पर नियुक्त किया गया, जिससे परिवार का मान-सम्मान और बढ़ गया. इसके अलावा रिश्ते में लगने वाले मामा अभिषेक चौहान जिन्हों ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 102 वी. रैंक हासिल कर सफलता की अलग ही कहानी लिखे है. यानी उनके मामा यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया. इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया कि यह परिवार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता रखता है.
आज वैभव सूर्यवंशी और उनका परिवार उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है, जो छोटे शहर या गांव से निकलकर बड़ा सपना देखते हैं. यह कहानी बताती है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. खेल, शिक्षा और राजनीति, हर क्षेत्र में इस परिवार की सफलता यह साबित करती है कि सामूहिक प्रयास और मजबूत पारिवारिक सहयोग से हर सपना साकार हो सकता है. आने वाले समय में यह परिवार और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा, ऐसी उम्मीद हर किसी को है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ताजपुर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए हुए चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए. तीन पदों के लिए हुए इस चुनाव में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन होना इस बात का संकेत है कि लोगों का विश्वास इन प्रतिनिधियों पर कितना मजबूत है. कृति प्रिया की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता उनके कार्यों और सोच से प्रभावित है और उन्हें आगे भी जिम्मेदारी देना चाहती है.
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी तक अब किस्मत वाली बात नहीं बल्कि ,उनके रिश्तेदार की भी किस्मत चमकता नजर आ रही है हाल ही में उनके रिश्ते में लगने वाले मामा अभिषेक चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 102 भी रैंक हासिल किया है. वैभव सूर्यवंशी के लगातार शानदार प्रदर्शन और परिवार के अन्य सदस्यों की उपलब्धियों के कारण पूरे क्षेत्र में इस परिवार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. गांव से लेकर शहर तक लोग इस परिवार की चर्चा कर रहे हैं. खासकर युवाओं के बीच वैभव एक रोल मॉडल बन चुके हैं. वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी समाज में सकारात्मक योगदान देकर लोगों का विश्वास जीत रहे हैं.
अब यह परिवार केवल खेल या शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति और स्थानीय प्रशासन में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. वैभव सूर्यवंशी के चाचा राजीव सूर्यवंशी की पत्नी ताजपुर नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में परिवार की सदस्य कृति प्रिया ने निर्विरोध जीत हासिल की है. यह जीत उनके जनसंपर्क और लोकप्रियता को दर्शाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह वैभव ने मैदान पर नाम रोशन किया, उसी तरह अब परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं.
किसी भी बड़ी सफलता के पीछे परिवार का योगदान अहम होता है और वैभव सूर्यवंशी की सफलता में भी उनके परिवार की अहम भूमिका रही है. उनके पापा,नाना, मां, चाचा, चाची सहित पूरे परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संस्कार, अनुशासन और मेहनत की सीख ने ही वैभव को इस मुकाम तक पहुंचाया है. यही वजह है कि आज उनका परिवार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है.