भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शुक्र-गुरु की जोड़ी इन 4 राशियों पर बरसाएंगे धन-दौलत, बदल जाएगी पूरी...


होमताजा खबरधर्म

शुक्र और गुरु की जोड़ी इन 4 राशियों को बनाएगी मालामाल, 8 जून से खुलेगी किस्मत

Last Updated:

Guru Shukra Yuti 2026: 8 जून को शुक्र कर्क में गुरु से जुड़कर गजकेशरी व अन्य शुभ योग बनाएंगे, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला वालों को धन, तरक्की, सम्मान और सुख के अच्छे अवसर मिलेंगे. आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से

ख़बरें फटाफट

देवघर: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. समय-समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. ग्रहों के इस गोचर का प्रभाव न सिर्फ मानव जीवन, बल्कि सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है. कभी-कभी दो शुभ ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, जिससे विशेष और शुभ योगों का निर्माण होता है. ऐसे योग कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने का काम करते हैं. शुक्र और गुरु की यह युति चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है. कब होगी युति और किन राशियों के लिए सकरात्मक रहने वाला है. आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.

जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि 8 जून को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. कर्क राशि में पहले से गुरु ग्रह मौजूद हैं. गुरु और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह माने जाते हैं. जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो गजकेशरी योग, गजलक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण योग जैसे अत्यंत शुभ योगों का निर्माण होता है. इन योगों के प्रभाव से धन, वैभव, सम्मान, सुख-सुविधा और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते हैं. उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मिथुन, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों को इस युति का सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है. मिथुन, कर्क, सिंह और तुला के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है.

इन चार राशियों की है बल्ले बल्ले

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के नए अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर 8 जून के बाद मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने लगेगा.

कर्क राशि में ही यह युति बनने जा रही है. इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. आर्थिक रूप से यह समय काफी मजबूत रहेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है.

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र और गुरु की युति शुभ समाचार लेकर आ सकती है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

वहीं, तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. इसलिए इस राशि पर इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. नई संपत्ति, वाहन या अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी. कुल मिलाकर 8 जून के बाद तुला राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल और लाभदायक साबित हो सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top