भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक, बजरंग प्रसाद गुप्ता बने प्रखंड अध्यक्ष...



.

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा जिला के तत्वावधान में रविवार को चिनिया प्रखंड में एक प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। मौके पर लोगों संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक की शुरुआत समाज के वरिष्ठ लोगों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। इसके बाद संगठन के विस्तार और प्रखंड स्तर पर नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से बजरंग प्रसाद गुप्ता को चिनिया प्रखंड अध्यक्ष तथा चंद्र प्रकाश गुप्ता को युवा प्रखंड अध्यक्ष चुना। चयन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी लोगों को साथ लेकर समाजहित में कार्य किया जाएगा। वहीं युवा प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा जिला के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन लगातार समाज को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। संगठन आने वाले समय में समाजहित से जुड़े कई कार्यक्रम चलाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आने वाले समय में समाज और अधिक मजबूत हो सके। साथ ही उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में समाज के लोगों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संत कुमार गुप्ता, डोल पंचायत मुखिया उमाशंकर गुप्ता उर्फ तुनी गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, राजू रंजन गुप्ता, लाल गुप्ता, डिंपल गुप्ता, देव कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, रामचरण गुप्ता, दिल प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरुण गुप्ता, वाडीलाल प्रसाद गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, बजरंग गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, गोपाल गुप्ता एवं बनवारी प्रसाद गुप्ता सहित समाज के लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top