भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 16 बोरा अवैध केंदू पत्ता जब्त:प्रतापपुर वन विभाग ने आसनाही...




चतरा जिले के प्रतापपुर वन विभाग ने आसनाही गांव में कार्रवाई करते हुए 16 बोरा अवैध केंदू पत्ता लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध केंदू पत्ता तस्करी के खिलाफ की गई है। वन विभाग की टीम ने यह वाहन तब पकड़ा, जब इसे अवैध तरीके से पत्ता लोड कर ले जाया जा रहा था। हालांकि, तस्करी में शामिल माफिया मौके से फरार हो गए। प्रतापपुर वन क्षेत्र में इन दिनों बिना वैध कागजात, लाइसेंस या वन विभाग की एनओसी के केंदू पत्ता का अवैध कारोबार चल रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों पर दबाव बढ़ा है। यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के आसनाही गांव की है। प्रधान वनरक्षी संजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आसनाही गांव में बड़े पैमाने पर अवैध केंदू पत्ता एक पिकअप वाहन पर लोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। 20 मई को शोरूम से बाहर निकाली गई थी पिकअप वैन वन विभाग की टीम को अचानक सामने देखकर वहां भगदड़ मच गई। कार्रवाई के दौरान मौका पाकर पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी और उस पर लदे 16 बंडल बीड़ी पत्ता को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया है कि जब्त की गई पिकअप बिल्कुल नई गाड़ी है, जो इसी महीने की 20 तारीख को शोरूम से बाहर निकली थी। इस गाड़ी के मालिक की पहचान हरहद गांव निवासी सुरेश यादव के रूप में की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top