भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह के डॉक्टर्स लेन में 5 लाख की चोरी:पूर्व विधायक के आवास...




गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स लेन स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के पास एक सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए। गृहस्वामी निखिल कुमार उर्फ गोलू अपनी पत्नी के साथ शनिवार को अपने दूसरे आवास चांदोरी रोड चले गए थे। निखिल कुमार के दो घर हैं, एक डॉक्टर्स लेन में और दूसरा चांदोरी रोड पर। रविवार देर रात जब वे डॉक्टर्स लेन स्थित अपने घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे का दरवाजा भी तोड़ा गया था घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा भी तोड़ा गया था और पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। पीड़ित निखिल ने बताया कि चोरों ने अलमारी, बक्सा और पलंग के स्टोरेज को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन और नकदी चुरा ली। इतना ही नहीं, घर में रखी गुल्लक भी तोड़ दी गई थी और उसमें जमा रुपए भी ले जाए गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्षों से संजोकर रखे गए कई कीमती आभूषण भी चोरी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने देर रात नगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top