भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांपों की दुनिया का रहस्य! सांप अंडे देते हैं या सीधे बच्चे...


Last Updated:

Monsoon Snake Activity: बरसात आने के साथ ही हर जगह सांपों की हलचल बढ़ जाती है. ऐसे में पलामू के सर्प विशेषज्ञ डीएस श्रीवास्तव ने बताया ज्यादातर सांप अंडे देते हैं. हालांकि वाइपर सांप सीधे बच्चे को जन्म देते हैं. वहीं, किंग कोबरा घोंसला बनाकर अंडे देते हैं. आइये जानते हैं इन सांपों के बारे में.

ख़बरें फटाफट

पलामू: बरसात का मौसम शुरू होते ही जंगलों, खेतों और गांवों में सांपों की हलचल अचानक बढ़ जाती है. लोग अक्सर इसे केवल डर और खतरे से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसी मौसम में सांपों की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दौर भी शुरू होता है. यही वह समय होता है. जब अधिकांश सांप प्रजनन यानी मैटिंग करते हैं और नई पीढ़ी को जन्म देने की प्रक्रिया शुरू होती है. सांप स्तनधारी जीव नहीं होते हैं, बल्कि वे ‘रेप्टाइल’ यानी सरीसृप प्रजाति के जीव हैं. इस समूह में छिपकली भी आती है और दोनों की प्रजनन प्रक्रिया काफी हद तक एक जैसी मानी जाती है.

सर्प एस्सपर्ट ने बताया

पलामू जिले के सर्प विशेषज्ञ डॉ. डीएस श्रीवास्तव ने लोकल 18 को बताया कि अधिकांश सांप अंडे देकर बच्चे पैदा करते हैं. मादा सांप सुरक्षित और गर्म स्थान खोजकर वहां अंडे देती है. इसके बाद कई प्रजातियों के सांप अंडों के चारों ओर लिपटकर उन्हें सुरक्षित रखते हैं. ताकि तापमान बना रहे और अंडे सही तरीके से विकसित हो सकें. अंडों से बच्चे निकलने में अलग-अलग प्रजातियों के अनुसार 15 दिन से लेकर करीब दो महीने तक का समय लग सकता है.

कुछ सांप देते हैं बच्चों को जन्म

उन्होंने आगे कहा कि सभी सांप अंडे नहीं देते. वाइपर समूह के कुछ सांप सीधे बच्चे को जन्म देते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया स्तनधारी जीवों से अलग होती है. इन सांपों के शरीर के अंदर ही अंडे विकसित होते हैं और वहीं फूट जाते हैं, जिसके बाद बच्चे बाहर आते हैं. यानी बच्चे को मां के शरीर से भोजन नहीं मिलता, बल्कि अंडा शरीर के अंदर ही सुरक्षित रहता है. यही कारण है कि कई लोग इसे बच्चा जन्म देना समझते हैं.

किंग कोबरा बनाते हैं घोषला

उन्होंने यह भी बताया कि सांपों की दुनिया में सबसे दिलचस्प व्यवहार किंग कोबरा का माना जाता है. किंग कोबरा नर और मादा मिलकर घोंसला बनाते हैं, जो सूखे पत्तों और टहनियों से तैयार होता है. मादा उसमें अंडे देती है और घोंसले की गर्मी से अंडों का विकास होता है. सबसे खास बात यह है कि किंग कोबरा अपने अंडों की सुरक्षा भी करता है, जो सांपों में बेहद दुर्लभ व्यवहार माना जाता है.

अपने ही बच्चों को खा लेते हैं सांप 

उन्होंने कहा कि गर्मी और बरसात के बीच का समय सांपों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है. एक बार में सांप आमतौर पर 3 से 10 तक बच्चे या अंडे दे सकते है. अंडों से बाहर आने के बाद बच्चे पूरी तरह स्वतंत्र हो जाते हैं और खुद शिकार करना सीख जाते हैं. कई बार भोजन की कमी या प्राकृतिक व्यवहार के कारण सांप अपने ही बच्चों को खा भी लेते हैं. प्रकृति की यह दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही अद्भुत भी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top