भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर का ये इलाका मजदूरों के लिए है बेस्ट, जानें लोकेशन


Last Updated:

jamshdepur jemco Area: जमशेदपुर का जेमको एरिया टाटा मोटर्स जैसी फैक्ट्रियों के पास होने और 2000 से 7000 रुपये तक किफायती किराए के कारण नौकरीपेशा लोगों की पहली पसंद बन रहा है. यहां आपको सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी.

PC जमशेदपुर का जेमको एरिया की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. यहां से टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, टाटा वायर समेत कई औद्योगिक इकाइयां लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित है. यही वजह है कि फैक्ट्री, कंपनी और उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी इस क्षेत्र को काफी पसंद करते हैं. कम दूरी होने से रोजाना आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होती है.

जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी के रूप में देशभर में पहचान मिली हुई है. यहां टाटा समूह समेत कई बड़ी और छोटी कंपनियां संचालित होती हैं, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग रोजगार और कामकाज के सिलसिले में शहर आते हैं. बाहर से आने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रहने और किराए के लिए उपयुक्त घर ढूंढने की होती है. ऐसे में शहर का जेमको क्षेत्र लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है.

इसके अलावा यदि कोई थोड़ा बेहतर और सुविधाजनक मकान लेना चाहता है तो 6000 से 7000 रुपये प्रतिमाह के बीच दो कमरों, किचन और बाथरूम वाले अच्छे घर भी उपलब्ध हैं. इस बजट में लोगों को पर्याप्त जगह और जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं, जिससे परिवार के साथ आरामदायक जीवन बिताना आसान हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यही कारण है कि काम के सिलसिले में जमशेदपुर आने वाले लोगों के बीच जेमको एरिया की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. किफायती किराया, कंपनियों के नजदीक लोकेशन और दैनिक जरूरतों की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण यह क्षेत्र नौकरीपेशा लोगों और परिवारों के लिए एक सुविधाजनक और भरोसेमंद आवासीय विकल्प माना जाता है.

अगर किराए की बात करें तो जेमको क्षेत्र आज भी शहर के उन इलाकों में शामिल है जहां अपेक्षाकृत कम खर्च में बेहतर आवास मिल जाता है. बैचलर्स के लिए यहां लगभग 2000 रुपये प्रतिमाह में रहने योग्य कमरे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. वहीं छोटे परिवारों के लिए 4000 रुपये के आसपास किराए पर घर मिल जाते हैं, जो बजट के हिसाब से काफी किफायती माने जाते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top