Last Updated:
Mamata Banerjee TMC Protest Live: पश्चिम बंगाल में सियासत का तापमान खूब बढ़ा हुआ है. एक तरफ तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत की खबर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज कोलकाता में धरने पर …और पढ़ें

ममता बनर्जी आज कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में धरने पर बैठने जा रही हैं.
पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. टीएमसी वहां दोहरी चुनौती से जूझती नजर आ रही है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में धरने पर बैठने जा रही हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के भीतर बढ़ता असंतोष और बगावत की चर्चाओं ने नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा कारण TMC के दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा का निष्कासन है. दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए थे और दावा किया था कि नेता प्रतिपक्ष के चयन से जुड़े प्रस्ताव में उनका नाम और हस्ताक्षर ऐसे तरीके से इस्तेमाल किए गए, जिसके लिए उन्होंने कभी सहमति नहीं दी थी. उनका आरोप था कि उन्होंने केवल बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उनके हस्ताक्षरों को सहमति के रूप में पेश कर दिया गया.
इन आरोपों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीर अनुशासनहीनता माना और दोनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. लेकिन निष्कासन के बाद मामला शांत होने के बजाय और गरमा गया. सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित विधायक कोलकाता के विधायक हॉस्टल में कई अन्य विधायकों के संपर्क में हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं. यही वजह है कि टीएमसी में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं.
Mamata Banerjee TMC Protest Live: ‘सब टीएमसी छोड़ देंगे, सिर्फ बुआ-भतीजे बचेंगे…’ दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर कटाक्ष
वरिष्ठ बीजेपी नेता और सुवेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी में जारी इस उठापटक पर तंज कसते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस से लोग लगातार बाहर निकल रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी में सिर्फ ‘बुआ और भतीजा’ ही बचेंगे.
दिलीप घोष ने कहा, ‘सब लोग पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं. टीएमसी के अंदर जो स्थिति है, उससे साफ है कि नेता और कार्यकर्ता अब भरोसा खो रहे हैं. अंत में सिर्फ बुआ और भतीजा ही बचेंगे, बाकी सभी पार्टी छोड़ देंगे.’
Mamata Banerjee TMC Protest Live: ‘संपर्क में 15 से 20 विधायक…’ टीएमसी से निष्कासित विधायकों का दावा
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने दावा किया है कि पार्टी के भीतर असंतोष कहीं ज्यादा गहरा है, जितना बाहर दिखाई दे रहा है. दोनों नेताओं का कहना है कि उनके संपर्क में 15 से 20 विधायक हैं. इस दावे से टीएमसी के भीतर एक अलग गुट बनने की संभावना और बढ़ गई है.
Mamata Banerjee TMC Protest Live: ‘तृणमूल कांग्रेस ऐसी साजिशों से टूटने वाली नहीं’ ममता बनर्जी का बीजेपी पर प्रहार
टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी में टूट की अटकलों के बीच बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस का डर दिखाकर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि टीएमसी विधायकों को पार्टी की बैठकों में शामिल न होने के लिए धमकाया जा रहा है.
ममता बनर्जी ने दावा किया, ‘ED, CBI और पुलिस का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं और विधायकों पर दबाव बनाया जा रहा है. कुछ लोगों को डराकर पार्टी से अलग करने की कोशिश हो रही है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ऐसी साजिशों से टूटने वाली नहीं है.’
Mamata Banerjee TMC Protest Live: दो बागी विधायकों की चिट्ठी से मचा सियासी तूफान
टीएमसी में बगावत की बात तब और खुलकर सामने आ गई जब दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया गया कि नेता प्रतिपक्ष से जुड़े प्रस्ताव में कई ऐसे विधायकों के साइन दर्ज किए गए, जो उस बैठक में मौजूद ही नहीं थे.
इन आरोपों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीर अनुशासनहीनता माना और दोनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. लेकिन निष्कासन के बाद मामला शांत होने के बजाय और गरमा गया. सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित विधायक कोलकाता के विधायक हॉस्टल में कई अन्य विधायकों के संपर्क में हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं. यही वजह है कि पार्टी के भीतर एक समानांतर गुट बनने की अटकलें तेज हो गई हैं.
Mamata Banerjee TMC Protest Live: क्या बंगाल में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’, टीएमसी पर कितना बड़ा खतरा?
बंगाल की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि क्या TMC में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है. महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी में हुई टूट ने राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया था. अब बंगाल में भी ममता बनर्जी की टीएमसी में इसी तरह की टूट की चर्चा तेज हो गई है.
हालांकि फिलहाल किसी विधायक ने सार्वजनिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि निष्कासित नेताओं के संपर्क में कई विधायक हैं. यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. ममता बनर्जी ने भी हाल ही में पार्टी को तोड़ने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई थी. पढ़ें विस्तार से खबर…