भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के ये हैं 3 बेस्ट मेडिकल स्टोर, किडनी ट्रांसप्लांट की दवाओं...


Last Updated:

Ranchi Top 3 Medical Stores: रांची में ओम साई मेडिकल, जय हिंद फार्मा और आजाद फार्मा पर रेयर ट्रांसप्लांट दवाइयां 30-40 फीसदी सस्ते दाम पर मिलती हैं. इन तीनों मेडिकल स्टोर पर आप 24 घंटे दवा की खरीदारी कर सकते हैं. इसके साथ यहां पर मरीजों को बंपर छूट भी दी जाती है.

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर हैं, जो लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हैं. वह इसलिए क्योंकि यहां पर वह सारी दवाइयां मिल जाएंगी, जिसकी आपको जरूरत है. यहां से आप खाली हाथ बिल्कुल भी नहीं लौट सकते हैं. यहां किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारी के दवाइयां भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे.

इसकी सबसे खास बात है कि यहां पर होलसेल रेट में मिलता है. यहां आपको 30-40% तक डिस्काउंट मिल जाएगा. जी हां! आप कोई भी दवाई लीजिए आपको रसीद मिलेगी और आप खुद ही देख लीजिए. जो दवाई 400 की होगी वह आपके यहां पर आराम से 320 के रेट में मिल जाएगी और क्वालिटी से भी कोई समझौता नहीं. यही कारण है कि रांची के लोग यहां पर दौड़े चले आते हैं. पहला नाम है, ओम साई मेडिकल का, जो कि अशोक नगर में है.

ओम साई मेडिकल में किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट पर जितने भी काम फिर से गंभीर बीमारी हो सकती है. उन सभी की दवाइयां यहां पर मिलेंगी, जो दवाइयां आपको बड़े शहरों में ना मिले. वह यहां पर मिल जाती है. यही कारण है यहां 24 घंटे जबरदस्त लाईंन लगी रहती है. ऑपरेशन सर्जरी से लेकर हर एक चीज उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर किडनी ट्रांसप्लांट का खासतौर पर पैनग्राफ जैसी रेयर दवाइयां मिलती है. जो कि रांची के और किसी मेडिकल स्टोर में नहीं मिलेगी. अक्सर ये दवाई लोग बाहर से मंगाते हैं या सीधे कंपनी से. इसके अलावा आप आ जाइए, जय हिंद फार्मा में. जो कि रांची की फिरयालाल चौक में स्थित है. जहां पर डॉक्टर की लिखी हुई. जो दवाई होगी वह सभी मिल जाएगी, एक दवाई भी छूटने वाली नहीं है.

इसके बाद आप आ जाइए रांची के आजाद फार्मा मेडिकल स्टोर में. जो कि रांची के सैनिक मार्केट में स्थित है और यह रांची का सबसे पुराना मेडिकल स्टोर है. यह कह सकते हैं रांची का पहला ऐसा मेडिकल स्टोर है. जहां पर हर एक दवाई मिलती है. आज भी इसका क्रेज ऐसा ही है. जहां एक छोटे सी दुकान में ही 50 लोग काम करते हैं. यहां पर व्हीलचेयर से लेकर जो चाहेंगे वह मिलेगा. अगर आप भी दवाई लेना चाहते हैं तो यह 3 मेडिकल स्टोर जरूर नोट कर लें. यहां की सबसे खास बात ये है कि हमेशा डॉक्टर भी बैठते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top