भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उत्पाद सिपाही परीक्षा… उत्तर कुंजी पर जताई गई आपत्ति



झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय में मंगलवार को दर्जनों अभ्यर्थी पहुंचे और झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी में कथित त्रुटियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। परीक्षा नियंत्रक को आवेदन सौंपकर उत्तर कुंजी में सुधार करने की मांग की। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा 1 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, लेकिन आपत्तियों के बावजूद कुछ प्रश्नों के गलत उत्तरों में सुधार नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल कुछ उत्तर तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, जिससे परीक्षार्थियों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top