भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IMD Tomorrow Weather Update | IMD Alert | 4 June Mausam |...


होमफोटोदेश

दौड़ती-भागती आ रही खुशखबरी, मौसम लेगा U-टर्न, IMD का मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Last Updated:

IMD Tomorrow Weather: मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 जून 2026 के लिए देश भर का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट पर दस्तक देने की पूरी संभावना बन गई है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत के सभी राज्यों में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है. 4 से 6 जून के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा. हालांकि, बिहार के लोगों का लू भी टॉर्चर झेलना पड़ सकता है. केरल और तमिलनाडु में अति भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. IMD बुलेटिन के अनुसार, देश के कई हिस्सों में 40-50 से लेकर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

IMD Monsoon Alert: देशभर में मौसम फिर से पल-पल पलटी मार रहा है. चिलचिलाती धूप, जानलेवा लू, आंधी-तूफान और अब मानसून की धमाकेदार एंट्री – मौसम विभाग (आईएमडी) का नए पूर्वानुमान में कई राज्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है, तो कई राज्यों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. 4 जून का दिन मौसम के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी पूरी ताकत के साथ भारतीय मुख्य भूमि में प्रवेश करने के लिए तैयार है. आइए, एक शानदार नजर डालते हैं कि कल 4 जून को देश के 10 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

आईएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हो गई हैं. मानसून की इस एंट्री का सीधा असर केरल और माहे पर पड़ेगा, जहां 3 से 8 जून तक अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. इसके अलावा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी 3 से 7 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों के लिए 4 जून एक बड़ा सुकून लेकर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 6 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी. इसके साथ ही, 3 और 4 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (जो 70 किमी तक जा सकती है) से भयंकर तूफानी हवाएं (Thunder squall) चलने की संभावना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जहां एक तरफ दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं बिहार के लिए मौसम अभी भी क्रूर बना रहेगा. मौसम विभाग की स्पष्ट और गंभीर चेतावनी है कि 4 से 6 जून के दौरान बिहार में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है. लोगों को दिन के समय छतरियों का उपयोग करने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 6 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है.

पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में मौसम बेहद खतरनाक रूप ले सकता है. IMD के मुताबिक, 3 और 4 जून को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की कड़ी संभावना है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून को तथा पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून तक गरज और तेज हवाओं (40-50 kmph) के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी सक्रिय और सुहावना रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 3 से 6 जून के बीच गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 3 से 5 जून के दौरान इसी तरह का बरसाती मौसम बना रहेगा. इस अवधि में इन सभी पहाड़ी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों और पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी.

मध्य प्रदेश के निवासियों को 4 जून को घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतनी होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून को मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है. वहीं पड़ोसी राज्यों विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 4 से 6 जून के बीच 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान (Thundersquall) का कड़ा अलर्ट भी जारी किया गया है.

पश्चिम भारत में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 3 से 6 जून के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने 3 जून को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी थी. कोंकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. हालांकि, दोपहर के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इस क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी भारत में भी मानसूनी हलचल के कारण बारिश का दौर शुरू होने वाला है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 6 जून के दौरान छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 4 से 8 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल में भी छिटपुट से हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है. इसी तरह, 5 से 8 जून के दौरान असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने का स्पष्ट अनुमान जताया गया है. पूरे पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज और 40-50 किमी की रफ्तार वाली हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी.<br />पूर्वोत्तर के राज्यों में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है. इसी तरह, 5 से 8 जून के दौरान असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने का स्पष्ट अनुमान जताया गया है. पूरे पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज और 40-50 किमी की रफ्तार वाली हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के ऊपरी हिस्सों में तूफानी हवाओं का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 3 और 4 जून को 50-60 किमी (70 किमी तक की गति) प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान आने की चेतावनी दी गई है. इन राज्यों में 3 से 6 जून तक आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top