Last Updated:
Delhi Malviya nagar restaurent owner luvkesh Bajaj: मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी और होटल के मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि वह आग लगने के समय होटल के पास ही था लेकिन जैसे जैसे आग बढ़ती गई, वह डर के मारे मौके से भाग गया और अपने घर भी नहीं गया, सड़कों पर घूमता रहा.
Malviya nagar fire update today: मालवीय नगर आग मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस के सामने बड़ा खुलासा.
Delhi Malviya nagar restaurent owner luvkesh Bajaj: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जले होटल के मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. लवकेश बजाज ने कल रात दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घटना के वक्त मौके पर ही मौजूद था. उसने होटल में आग लगते हुए देखी लेकिन वह उस वक्त मौके से होकर गुजर गया और वहां रुका नहीं.
लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि वह घबरा गया था और डर के चलते मौके से भाग गया था और आग की घटना को देखने के बाद भी वहां रुका नहीं था. उसने बताया कि जब यह अग्निकांड हुआ तो उसकी वह इतना परेशान था कि अपने घर भी नही गया और सड़कों पर घूमता रहा.
पूछताछ मे उसने खुलासा किया की उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से यह जगह बिल्डिंग थी और उसमे होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था.पहले यहां खादी की शॉप थी.
लवकेश बजाज ने कहा कि जिस वक्त उसने यह बिल्डिंग ली थी तब भी इमारत काफी जर्जर थी. हालांकि पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट का लाइसेंस ले रखा था और टूरिस्ट, हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी. अनुमति के बाद ही वह इसे चला रहा था.
हालांकि पुलिस को उसकी सुनाई कहानी पर यकीन नहीं हो रहा है और दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है. आज गुरुवार को करीब 2 बजे के आसपास उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.पुलिस कोर्ट से आरोपी के 3 से 4 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करेगी.
बता दें कि अग्निकांड वाले दिन भी मौके पर मौजूद लोगों ने बताया था कि आग लगने के तुरंत बाद ही होटल मालिक लवकेश बजाज को सूचना दे दी गई थी. सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर उन्हें फोन कर आग लगने और मौके के हालात की जानकारी दी गई थी. आग की सूचना मिलने के बाद लवकेश बजाज करीब 15 मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे. हालांकि जैसे जैसे आग धधकती गई, वह करीब 40 से 45 मिनट तक होटल और गेस्ट हाउस के आसपास मौजूद रहे, लेकिन फिर अचानक ही वह मौके से फरार हो गए. इस दौरान आग लगातार फैलती रही और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य के बावजूद 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोगों ने बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान बचाई.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें