भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा विधायक के ड्राइवर की हत्या; 4 अरेस्ट:लोगों ने चार घंटे मेन...




कोडरमा में विधायक डॉ नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ रांची-पटना मेन रोड को करीब चार घंटे जाम रखा। जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एसडीओ निर्मल सोरेन के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बात की। एसडीओ ने बताया कि अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी विकास पासवान पर कार्रवाई को लेकर भी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घर शव पहुंचते ही लोगों का भड़का गुस्सा पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही राजकुमार यादव का शव गांव पहुंचा, लोग गुस्से में आ गए। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी रिश्तेदार भीखन यादव के घर में आग लगा दी। हालांकि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने आग पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आक्रोश शांत नहीं होगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। बीती रात हुई थी हत्या कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव देर रात विधायक के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद थे। झुमरीतिलैया से लौटने के दौरान उन्हें गांव में विवाद की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद राजकुमार यादव तुरंत अपने गांव चितरपुर पहुंचे। वहां पहले से गोतिया परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे बहस हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने राजकुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले विधायक ने भी पुलिस को फोन कर स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पिता, मां और बेटी पर भी हमला, इलाजरत इस घटना में मृतक की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सोनिका कुमारी के अनुसार, जब वे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी विवाद के दौरान मृतक की मां को जमीन में आधा गाड़ने की कोशिश की गई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था। विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक का कहना है कि यदि पहले मिली शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लोगों ने किया सड़क जाम इधर इस मामले से आक्रोशित विधायक के समर्थकों ने मृतक राजकुमार यादव के शव के साथ कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को अविलंब निलंबित किया जाए। इसके साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top